
ब्रिटेन। सोशल मीडिया अब सिर्फ अपनी भावनाएं जाहिर करने का जरिया भर ही नहीं है। इसके जरिये लोग काफी पैसे भी कमा रहे हैं। बड़े मॉडल्स और हाई प्रोफाइल पर्सनॉलिटीज जहां गॉसिप पेज, टीवी स्क्रीन और बिलबोर्ड पर अपनी तस्वीर लगाने के लिए पैसे मांगती हैं।
कई ऐसी भी मॉडल्स हैं, जो देखने में खूबसूरत हैं और जिनके फॉलोअर्स की संख्या भी अच्छी खासी है। अब वे गुपचुप तरीके से मार्केटिंग कंपनियों के ब्रांड को एंडोर्स कर रही हैं। उत्तेजक और मादक भावभंगिमाओं के साथ जिस ब्रांड को इंडोर्स करना है, उससे जुड़ी हुई एक्िटविटी को करती हुई ये मॉडल तस्वीरें खिंचवाती हैं।
इसके बाद उन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया साइट्स जैसे इंस्ट्राग्राम, टि्वटर और फेसबुक पर अपलोड कर देती हैं। कैंडाला जेनेर (20) के सोशल मीडिया ऐप पर 4.39 करोड़ फॉलोअर्स हैं उन्हें अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने पर 82 लाख 93 हजार से लेकर (एक करोड़ 99 लाख रुपए तक का भुगतान मिलता है।
इसके बाद कारा डिलिवेंगनी का नंबर है, जिनके 2.39 करोड़ फालोअर्स हैं और गिगी हैडिड के 1.02 करोड़ फालोअर्स हैं। इन बड़े नामों के अलावा कुछ कम जानी-पहचानी लेकिन खूब कमाई करने वाली मॉडल्स भी हैं।
पेज हैथवे

वह अपनी खूबसूरत फिजीक और बबली पर्सनॉलिटी के लिए फेमस हैं। फिटनेस इंडस्ट्री में किसी महिला के फिट होने का वह पैमाना बन गई हैं। फिटनेस ब्रांड्स उन्हें अपनी कंपनी की मार्केटिंग के लिए इंडोर्स करती हैं। वह 38 लाख पाउंड (करीब 38 करोड़ रुपए) तक कमाती हैं।
कायला इटसिन्स

24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई मॉडल 49 लाख पाउंड (करीब 49 करोड़ रुपए) एक्सरसाइज गाइड और अपने डेडिकेटेड एप के जरिये कमाती हैं। वह जल्दी-जल्दी अपने फालोअर्स की वे तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिन्होंने उनकी टेक्िनक का इस्तेमाल करके अपनी फिजीक को बदला है।
चैंटल जे़ल्स

न्यू मैक्िसको में पैदा हुईं चैंटल ज़ेल्स जब छोटी थीं, तब ही फोनिक्स चली गईं थीं। वह तैराकी करते हुए और फुटबॉल खेलते हुए बड़ी हुई हैं। उन्हों वायलिन बजाने का भी शौक है। इंस्टाग्राम में 30 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।
क्लाउडिया एलेंडी

22 साल की इस ब्राजीलियन बाला के सोशल मीडिया साइट्स पर 28 लाख फॉलोअर्स हैं। वह लिंगरी मॉडल के कॅरियर के रूप में 21 लाख पाउंड (21 करोड़ रुपए) कमाती हैं।