
कैलिफोर्निया। कहते हैं कि बंदरों के हाथ में उस्तरा नहीं देना चाहिए। मगर, कैमरा तो दिया ही जा सकता है। जब इन दो बंदरों के हाथ में गो प्रो कैमरा आ गया है, तो वह सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक सके।
कोस्टा रिका में मैनुएल एंटोनिया नेशनल पार्क में सफेद रंग के मुंह वाले कैपुचिन्स बंदरों ने जब कैमरा देखा, तो वे बाहर निकल आए। उनकी जो तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं, वे काफी मजेदार हैं। इसमें दिख रहा है कि एक बंदर कैमरे को काफी उत्सुकता के साथ देख रहा है।
इन महान हस्तियों से जानिए एक घंटे पहले उठकर वे क्या करते हैं
इतना ही नहीं वह अपने दोस्त को भी इसे दिखाता है, तभी उसकी तस्वीर खिंच जाती है। दूसरा बंदर इसे देखकर कंफ्यूज हो जाता है। इन शरारती बंदरों की तस्वीरें स्कूल स्टूडेंट कोल वेबर्स के गो प्रो कैमरे से खींची गईं थीं। उसने इसे एक पेड़ पर छोड़ दिया था।
फिल्मी स्टाइल में अपनी हत्या के राज बताने के लिए पुरुष के शरीर में घुसी आत्मा
कैलिफोर्निया के रहने वाले कोल को उम्मीद थी कि उसे कुछ मजेदार वीडियो इसमें देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वहां 10 से 11 बंदरों का एक ग्रुप था। उनमें से कुछ सो रहे थे, कुछ खेल रहे थे और कुछ खा रहे थे।