
नैरोबी। पूरे केन्या में तीन घंटे रहे ब्लैक आउट की जो वजह बताई जा रही है वह चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि एक बंदर के कारण पूरे देश की बिजली चली गई थी।
बिजली बनाने वाली एक कंपनी का कहना है कि एक बंदर की वजह से देश को तीन घंटे का ब्लैकआउट झेलना पड़ा। केन्या इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन कंपनी केनजेन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एक बंदर मध्य केन्या के गितारू पावर स्टेशन की छत पर चढ़ गया था।
एलियन या गुप्त मिलिट्री टेक्नोलॉजी, आसमान में तैरता दिखा इंसान
उसके बाद वह ट्रांसफॉर्मर पर गिरा, जिससे लाइन ट्रिप हो गई। कंपनी के मुताबिक, इस वजह से स्टेशन की अन्य मशीनें भी ट्रिप कर गईं। बिजली कंपनी ने कहा कि प्लांट की 180 मेगावाट ऊर्जा का नुकसान हुआ, और इसके कारण पूरे देश में बिजली कटौती झेलनी पड़ी।
यदि आप हमेशा लेटलतीफ होते हैं, तो आप ज्यादा क्रिएटिव हैं
कंपनी ने कहा कि उसके सभी पावर स्टेशन एक इलेक्ट्रिक फेंस से सुरक्षित किए गए हैं और यह एक अलग घटना थी। हालांकि, बयान में यह नहीं बताया कि बंदर की सुरक्षित है या उसकी मौत हो गई।