
लंदन। पहले की तुलना में अधिकांश लोग लेस्बियन, गे या बायसेक्सुअल (एलजीबी) के रुप में पहचान हुई है। नए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर 30 में से एक व्यक्ति एलजीबी है।
ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स के अनुसार, पहली बार खुद को बायसेक्सुअल मानने वाले 16 से 24 साल के लोग गे या लेस्बियन से अधिक संख्या में हो गए हैं।
वार्षिक जनसंख्या सर्वेक्षण के अनुसार, 16 से 24 साल की आयु वर्ग के 1.8 फीसद लोग बायसेक्सुअल हैं, जबकि साल 2012 में ऐसे लोगों की संख्या एक प्रतिशत थी। वहीं, महज 1.5 प्रतिशत लोगों ने खुद को गे या लेस्बियन के रूप में वर्णित किया है।
आतंकी हमलों में शामिल होने के लिए पाक पर केस कर सकेंगे अमेरिकी
सभी आयु समूहों के एलजीबीटी लोगों का राष्ट्रीय औसत 60 में से एक है। हालांकि, अभियान समूह स्टोनवॉल का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। कहा जा रहा है कि कई हाई प्रोफाइल लोग जैसे कारा डेलीविंगने, मुक्केबाज निकोला एडम्स और मिली साइरस बायसेक्सुअल रूप में सामने आ रहे हैं।
इस समूह की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पहले लोग अपनी बायसेक्सुअल पहचान छुपाने के लिए दबाव महसूस करते थे। अब हमें उम्मीद है कि वे लोग खुलकर अपनी पहचान जाहिर कर सकेंगे और सुरक्षित व अधिक सशक्त महसूस कर सकेंगे।