• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्किंग की जगह के लिए 20 मिनट तक बच्चे को सड़क पर बिठाया

एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि महिला को गनीमत मनानी चाहिए कि किसी ने बच्चे का अपहरण नहीं किया।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 26 Sep 2016 03:20:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Sep 2016 03:22:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पार्किंग की जगह के लिए 20 मिनट तक बच्चे को सड़क पर बिठाया

क्वालालंपुर। मलेशिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्वालालंपुर की बिजी सड़क पर एक महिला ने अपने छोटे बच्चे को 20 मिनट तक इसलिए बैठाए रखा, ताकि उसकी कार पार्किंग की जगह खाली रहे। इस मामले के सामने आने के बाद विवाद पैदा हो गया है।

फेसबुक में बच्चे की तस्वीर के साथ कमेंट पोस्ट किया गया है कि भयंकर गर्मी में एक महिला अपने बच्चे को 20 मिनट के लिए सड़क पर अकेला बैठा दिया। वह अपने बच्चे को छोड़कर कार को लेने गई थी। घटना जलान कुचई लामा रोड की है।


बताया जाता है कि उस इलाके में पीक ऑवर्स में पार्किंग की जगह तलाश करने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में जब महिला को खाली जगह मिली, तो उसने उस जगह पर कब्जा करने के लिए अपने बेटे को वहां सड़क पर बैठा दिया।

ब्रिटिश पायलट केट हैं दुनिया के सबसे कम उम्र की कैप्टन

एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, इस पोस्ट को 8000 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। इस पोस्ट में यह भी लिखा था कि जब कुछ चिंतित लोग उस बच्चे को अकेला देखकर वहां पहुंचे, तो बच्चे ने बताया कि उसे वहां बैठे रहने का आदेश दिया गया है।

एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि महिला को गनीमत मनानी चाहिए कि किसी ने बच्चे को परेशान नहीं किया, उसे चोट नहीं पहुंचाई या उसका अपहरण नहीं किया। यह काफी भयावह है कि वह पार्किंग की जगह के लिए अपने बेटे को सड़क पर छोड़ गई।

प्रेरणाः कार में डेंट लगा, तो ड्राइवर ने उसे भी बना दिया खूबसूरत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।