
न्यू मैक्सिको। विक्टोरिया मार्टिन्स की हत्या के मामले में अमेरिकी पुलिस ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पीड़िता की मां ने स्वीकार किया है कि उसने अपने प्रेमी और उसके चचेरे भाई को बेटी के 10वें जन्मदिन पर उसका सामूहिक बलात्कार और हत्या करते हुए देखा था।
उन्होंने कहा कि पीड़िता की मां ने अपनी बेटी की हत्या के 20 मिनट बाद आरोपी के साथ सेक्स किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मां अक्सर डेटिंग ऐप 'प्लेंटी ऑफ फिश' के जरिये पुरुषों को बुलाकर बेटी का यौन उत्पीड़न कराती थी।
पुलिस ने यह भी बताया है कि पीड़ित की मां ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए शुरू में दो कहानियां सुनाईं थीं। हालांकि, घंटों की पूछताछ के बाद में उसने अपराध करने की बात को कुबूल कर लिया।
शादी में दुल्हनों की दुख भरी दास्तान
पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर बताया था कि अरोयो विला अपार्टमेंट परिसर के बाथरूम से धुंआ उठता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को विक्टोरिया का जला हुआ क्षत-विक्षत शव एक बाथटब में मिला था।
घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां, उसके प्रेमी और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब घर में प्रवेश किया, तो उन्होंने भयानक दृश्य देखे थे। पीड़िता के शरीर के टुकड़े बाथटब में पड़े थे और सभी जगह खून के धब्बे में लगे थे।
सड़क पार करने की कोशिश करने वाला मुर्गा पुलिस हिरासत में
उसके शरीर के कुछ हिस्सों को प्लास्टिक की थैलियों में लपेटा गया था और लॉन्ड्री हैंपर में उन्हें छिपाकर रखा गया था। पीड़िता के शव की मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि उसे methamphetamine नाम की ड्रग दी गई थी, ताकि वह निढाल हो जाए और उसके साथ यौन संबंध बनाए जा सकें।
पुलिस प्रमुख गॉर्डन ईडन ने कहा कि अपने पूरे करियर में उन्होंने ऐसा घिनौनी वारदात को कभी नहीं देखा। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है और किसी मां द्वारा अपनी ही बेटी को दिया गया सबसे बड़ धोखा है।