
वॉशिंगटन। ऑस्टिक की बीमारी से जूझ रहा एक लड़का कैफेटेरिया में अकेले बैठकर लंच कर रहा था। तभी दयालु हृदय वाला एक अमेरिकी फुटबॉलर उस बच्चे के पास बैठ गया और लंच किया। कैफेटेरिया की इस फोटो को देखकर उस लड़के की मां अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं।
छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बो पास्के के साथ में ट्रैविस रुडोल्फ के पिज्जा खाने की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर पास्के की मां लीह को भेजी गई, जिसने फोटो के साथ में एक भावुक संदेश लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि एक दिन उन्हें अपने बेटे के अकेले लंच करने की चिंता नहीं होगी।
मंगलवार को 20 साल के ट्रैविस अपने चार साथियों के साथ फ्लोरिडा के मेंटफोर्ड मिडिल स्कूल का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पास्को को अकेले बैठकर लंच करते हुए देखा। उन्होंने Seminoles.com को बताया कि मैंने उस बच्चे से पूछा कि क्या मैं यहां बैठ सकता हूं, उसने कहा क्यों नहीं।
अमेरिका से बढ़ा तनाव, नॉर्थ कोरिया के सैनिक न्यूक्लियर बैकपैक लेकर चलेंगे
ट्रैविस ने कहा कि यह ज्यादा पुरानी बात नहीं है...। मझे याद है कि जब कॉलेज फुटबॉल और एलएफएल के खिलाड़ी हमारे पास आते थे, तो उनका हम पर क्या असर पड़ता था। इसलिए मैंने सोचा कि शायद मैं भी किसी की जिंदगी को बदल सकता हूं या किसी को अपने से भी बेहतर इंसान बना सकता हूं।
इस घटना और तस्वीर को देखने के बाद में लीह ने फेसबुक पर लिखा कि वह इस लम्हे को कभी नहीं भूलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने फुटबॉलर को हीरो करार दिया। लीह ने बताया कि उनके एक दोस्त ने यह तस्वीर उन्हें भेजी थी, जिसके साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा था कि आपका बेटा ट्रैविस के साथ लंच कर रहा है।
रेप से नहीं बच सकती, इसलिए बच्चेदानी निकलवाने को मजबूर हैं महिलाएं
जब मैंने पूछा कि ट्रैविस कौन है, तो उसने लिखा- वह एफएसयू फुटबॉल प्लेयर है। जब यह बात मुझे पता चली, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई और वे बहते हुए मेरे गालों में पहुंच गए।