• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां के बचने की गुंजाइश नहीं थी, लेकिन बेटे ने ऐसा क्‍या कहा कि वह जिंदा हो गई

डॉक्‍टर जो कहें, आप वह करें और जल्‍दी से अच्‍छी हो जाएं और आप जल्‍दी से उठ सकती हैं। मैं आपसे प्‍यार करता हूं मम्‍मी।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 06 Jun 2016 05:36:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jun 2016 05:39:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मां के बचने की गुंजाइश नहीं थी, लेकिन बेटे ने ऐसा क्‍या कहा कि वह जिंदा हो गई

लंदन। डेनिली बर्टले ने रोज की तरह अपने छह साल के बेटे ईथन को फोस्‍टर किड्स में छोड़ा। उस दिन स्‍कूल में फैन्‍सी ड्रेस कॉम्‍पीटीशन था और ईथन ने डॉक्‍टर बनना चाहता था। उसे छोड़ते वक्‍त डेनिली के चेहरे पर मुस्‍कान थी। इसके बाद वह मीटिंग के लिए कार से निकल पड़ी।

हैंपशायर की रहने वाली डेनिली ने बताया कि उस दिन भारी बारिश हो रही थी। सामने से कुछ भी नहीं दिख रहा था। वह मीटिंग के लिए तय समय से 25 मिनट पहले निकली थीं। ऐसे में उन्‍होंने सोचा कि वह अगले सर्विस स्‍टेशन पर रुकेंगी। तभी तेज गति से जा रहीं डेनिली का कार से नियंत्रण खत्‍म हो गया और उनकी कार हवा में सात बार पलट गई।


यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वह कुछ सोच ही नहीं पाईं। उनके दिमाग में सिर्फ और सिर्फ ईथन का ख्‍याल ही चल रहा था। वह क्‍या कर रहा होगा? मेरे बाद उसका ख्‍याल कौन रखेगा? शुरुआत में डेनिली को दर्द नहीं महसूस हुआ। वहां से गुजरने वाले छह सात कार वालों ने उनकी मदद की।

पत्‍नी को मारी आठ गोलियां, FB पर डाली शव की तस्‍वीर

डेनिली ने बताया कि सभी लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। क्‍यों‍कि मेरी कार में कभी भी धमाका हो सकता था। एक बिल्‍डर ने कार के चारों ओर बालू डाल दी थी, ताकि सारा पेट्रोल सोख लिया जाए। एक अन्‍य ऑफ ड्यूटी नर्स वहां पूरे समय मेरे साथ रही। मुझे याद है कि हर कोई चिल्‍ला रहा था कि वहां से वह हट जाए, लेकिन उसने पूरे समय मेरा साथ नहीं छोड़ा।

45 मिनट के बाद फायर क्रू के सदस्‍यों ने उन्‍हें कार के मलबे से निकाला। उनके दाएं हाथ में एक हड्डी बची थी, और मांस ही लटक रहा था। इतना खून बहा था कि डॉक्‍टर यह तय नहीं कर पा रहे थे कि उसे कहां चोट लगी है। उनकी गर्दन और कमर की हड्डी कई जगहों से टूटी थी। सिर पर भी काफी चोट लगी थी।

डॉक्‍टरों ने उनके दर्द को काम करने के लिए स्‍ट्रॉग ड्रग्‍स दी, जिससे वह बेहोश हो गईं और 16 दिनों तक कोमा में रहीं। इस दौरान डॉक्‍टर उन्‍हें बचाने की जद्दोजेहद करते रहे। हादसा इतना भयानक था कि डॉक्‍टरों को डेनिली के बचने की गुंजाइश ही नहीं दिख रही थी।

नॉर्वे में 2025 तक नहीं चलेंगी पेट्रोल कारें

सर्जन उनके हाथ को बचाने के लिए 36 घंटे तक कोशिश करते रहे, लेकिन सेप्टिसीमिया होने पर डेनिली का हाथ काटने के लिए वे मजबूर हो गए। डेनिली को कोमा से निकालने के लिए उसके माता-पिता ने ईथन का मैसेज रिकॉर्ड किया क्‍योंकि ई‍थन को उसकी मां से मिलने की इजाजत डॉक्‍टरों ने नहीं दी थी।

ईथन ने मैसेज में कहा, हाय ममी, मैं हूं। मैं नैनी के साथ हूं और सुरक्षित हूं। डॉक्‍टर जो कहते हैं आप वह करें और जल्‍दी से अच्‍छी हो जाएं और आप जल्‍दी से उठ सकती हैं। मैं आपसे प्‍यार करता हूं, मम्‍मी। डेनिली की मां उसके बगल में यह मैसेज बार-बार उन्‍हें सुनाती रहीं। आखिर में 16 दिनों के बाद वह कोमा से बाहर निकल आईं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।