• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेशी लेखक अविजित रॉय की हत्या

मशहूर बांग्लादेशी वैज्ञानिक व लेखक अविजित रॉय की गुरुवार को राजधानी ढाका में हत्या कर दी गई।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 27 Feb 2015 01:08:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2015 01:10:07 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बांग्लादेशी लेखक अविजित रॉय की हत्या

ढाका। मशहूर बांग्लादेशी वैज्ञानिक व लेखक अविजित रॉय की गुरुवार को राजधानी ढाका में हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात लोगों ने रॉय और उनकी पत्नी पर रात 9.30 बजे हमला किया। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। रॉय की पत्नी रफीदा अहमद की हालत गंभीर है। प्रख्यात लेखिका तसलीमा नसरीन ने रॉय की हत्या की भर्त्सना की है।

बताया जा रहा है कि रॉय और उनकी पत्नी रफीदा गुरुवार रात एक पुस्तक मेले से लौट रहे थे। ढाका यूनिवर्सिटी के पास अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रॉय और रफीदा बुरी तरह घायल हो गए। रॉय के सिर में गहरी चोट आई, जिसके बाद दोनों को ढाका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से रॉय की इलाज के दौरान मौत हो गई।


अमेरिका में नौकरी कर चुके रॉय को इस्लामी चरमपंथियों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। उनकी हत्या पर भारत में निर्वासन में रह रहीं तसलीमा ने ट्वीट किया, आतंकियों ने रॉय की हत्या कर दी, लगता है हम आदिम युग में जी रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।