
पेरिस। दक्षिणी फ्रांस में रमजान के पहले दिन शराब परोसने पर एक मुस्लिम वेट्रेस पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह हमला समुद्र किनारे बसे शहर नीस में हुआ है, जहां अगले हफ्ते यूरो 2016 के लिए हजारों फुटबॉल प्रशंसक जमा होंगे।
घटना के बाद नेताओं ने तत्काल दावा किया कि यह हमला फ्रांस में बढ़ते धार्मिक चरमपंथ के प्रभाव का एक उदाहरण है। रिपब्िलकन एमपी एरिक सिओटी ने कहा कि इस हमले को राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में देखा जाना चाहिए, जिसमें धार्मिक कट्टरवाद में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।
200 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले को मिली 22 उम्रकैदों की सजा
माना जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला पर हमला करने वालों में कम से एक व्यक्ित अवैध प्रवासी है। वह अपने चरमपंथी विचारों को लेकर जाना जाता है। हालांकि, अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वितिस कैफे में हुए इस हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे पुलिस को दे दिया गया। इसमें महिला को आदमी ने घूंसा मारा। महिला ने बताया कि सोमवार को वह बार लंच के समय में अकेली थी।
दुनिया के सिर्फ 10 देश हैं, रहने के लिए सुरक्षित और सबसे शांत
उस वक्त दो लोगों ने बार के पीछे रखी एल्कोहल की बोतलों की ओर इशारा किया। ट्यूनीशिया मूल की महिलए ने कहा कि एक आदमी ने अरबी भाषा में कहा कि रमदान के दौरान शराब परोसने के लिए तुम्हें शर्म आनी चाहिए। दूसरे आदमी ने कहा कि यदि वह खुदा होता, तो महिला को लटका देता।
महिला ने कहा कि वह ट्यूनीशिया में भी यही काम करती थी, लेकिन वहां उसे कभी ऐसी समस्या नहीं हुई। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक आजाद देश फ्रांस में मुझे इस तरह का हमला झेलना पड़ेगा।