खुल गया राज, धरती पर ऐसे आया था पहला जीव
यह घटनाक्रम नहीं होता तो इन्सान और अन्य जीव भी आज धरती पर नजर नहीं आते।
By
Edited By:
Publish Date: Thu, 17 Aug 2017 02:48:23 PM (IST)
Updated Date: Thu, 17 Aug 2017 04:41:09 PM (IST)

मेलबर्न। वैज्ञानिकों ने इस रहस्य का पता लगा लिया है कि धरती पर आने वाला पहला जीव कौन-सा था? यह जीव धरती पर नहीं आया होता तो शायद इन्सानों का भी अस्तित्व नहीं होता।
द ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (ANU) के विश्लेषकों ने सेंट्रल ऑस्ट्रेलिया में प्राचीन तलछटी का अध्ययन करने के बाद पाया है कि धरती पर जीवों का विकास 650 मिलियन साल पहले शैवाल के साथ शुरू हुआ था।
ANU में सहा. प्रोफेसर जोचेन ब्रॉक्स के मुताबिक, हमने इन चट्टानों को इतना तोड़ा कि उनका पावडर बन गया और फिर उसमें से इस जीव के मोलेक्यूल हासिल कर लिए। इन मोलेक्यूल का अध्ययन करने के बाद पता चला कि धरती पर जीवों के विकास की रोचक कहानी 650 मिलियन साल पुरानी है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी जरनल नेचर में प्रकाशित हुई है। इसमें लिखा गया है कि शैवाल का यह विकास धरती के इतिहास का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल इवोल्यूशन है। यह घटनाक्रम नहीं होता तो इन्सान और अन्य जीव भी आज धरती पर नजर नहीं आते।
शैवाल के इस विकास से पहले धरती 50 मिलियन सालों तक 'स्नोबॉल अर्थ' की स्थिति में रही। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के चारों तरफ ग्लेशियर थे। इसके बाद तापमान बढ़ा और ये ग्लेशियर नदी का रूप लेते हुए समुद्र में समाने लगे।
ग्लेशियर का यह पानी बहुत पोषक था। इससे समुद्र में पोषक तत्वों का स्तर बढ़ गया। इसके बाद तापमान अनुकूल बना और शैवाल का विकास शुरू हुआ। ![naidunia_image]()