
वॉशिंगटन। नासा ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी सभी बड़ी रिसर्च को फ्री में ऑनलाइन मुहैया कराया है। इसके जरिए आप मंगल पर उठने वाली 400 फुट ऊंची सुनामी के बारे में जान सकते हैं।
स्पेस एजेंसी ने पबस्पेस नाम का नया पब्लिक पोर्टल बनाया है, जहां लोगों को नासा के रिसर्च आर्टिकल्स मिल सकते हैं। इनमें शनि के चंद्रमा में जीवन से लेकर स्पेस स्टेशन में रहने वाले एस्ट्रोनॉट्स के हेयर फॉलिकल्स पर पड़ने वाले असर के बारे में जान सकते हैं।
कनाडा में पहली बार सिख महिला बनी हाउस ऑफ कॉमन की नेता
साल 2013 में व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी ने नासा और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिए थे कि वे अपनी रिसर्च को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। पहले ये पेवॉल के जरिये ही मुहैया होती थी।
अब नासा ने यह नीति बनाई है कि एजेंसी द्वारा फंड की गई कोई भी रिसर्च पब्लिकेशन के एक साल के अंदर पबस्पेस में पोस्ट की जाएगी। मगर, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी रिसर्च पब्लिश नहीं की जाएंगी। वर्तमान में करीब 850 आर्टिकल वेबसाइट पर पोस्ट हो चुके हैं और कई अन्य आने वाले हैं।
चैरिटी के लिए मार्क जकरबर्ग ने बेचे 9.50 करोड़ डॉलर के फेसबुक शेयर