
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक नई प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन किया है। द स्पेस रोबोटिक्स चैलेंज नाम की इस प्रतियोगिता का लक्ष्य मंगल की यात्रा में अंतरिक्षयात्रियों की मदद के लिए ह्यूमनोइड रोबोट्स तैयार करना है।
इसे स्पेस सेंटर ह्यूस्टन और नाइन सिग्मा नाम के ग्लोबल इनोवेशन कंसल्टेंट ऑर्गेनाइजेशन के साथ डेवलप किया जाएगा। अंतरिक्ष रोबोटिक चैलेंज 10 लाख डॉलर (करीब सात करोड़ रुपए) की प्रतियोगिता है, जिसके तहत रोबोट निपुणता की सीमाओं को बढ़ाना है।
ब्लैकमेल करने के लिए कपड़े बदलते हुए लड़की का वीडियो बनाया, और फिर...
नासा ने अपने बयान में कहा कि इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों को वर्चुअल रोबोट प्रोग्राम तैयार करना है, जो नासा के रोबोनॉट 5 (R5) रोबोट से आगे का रोबोट हो। यह प्रतियोगिता वर्चुअल वर्ल्ड में पूरी होगी। हर टीम के द्वारा बनाए गए (R5) रोबोट को मंगल पर आने वाले धूल भरे तूफानों ओर उसके बाद की स्थिति का सामना करना होगा।
इसमें तीन लक्ष्यों को पूरा करना होगा, जिसमें कम्युनिकेशन डिश को सही करना, सोलर ऐरे की मरम्मत करना और हैबिटेट लीक को सही करना शामिल होगा। स्पेस रोबोटिक्स चैलेंज में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत बुधवार से होगी और इसका क्वालीफाइंग राउंड मध्य सितंबर से मध्य नवंबर तक चलेगा।
पत्नी पर लगे पति का रेप करने के आरोप, 29 घंटों तक किया रेप
उस राउंड के फाइनलिस्ट के नामों की घोषणा दिसंबर में होगी और उनकी ओपन प्रैक्िटस जनवरी से जून 2017 के बीच होगी। फाइनल वर्चुअल कॉम्पिटीशन जून 2017 में होगी। विजेता के नाम की घोषणा जून के अंत में ह्यूस्टन स्पेस सेंटर में की जाएगी।