• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दृष्टि बाधितों को रास्ता दिखाएगा खास उपकरण

यह उपकरण अपने आप में दृष्टि बाधित लोगों के लिए एक नेविगेशन सिस्टम की तरह काम करता है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 04 Feb 2016 06:44:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Feb 2016 06:45:43 PM (IST)
दृष्टि बाधितों को रास्ता दिखाएगा खास उपकरण

बोस्टन। दृष्टि बाधित लोगों के लिए एक नया सहारा बन गया है। भारतवंशी समेत वैज्ञानिकों के एक दल ने 3डी कैमरा युक्त ऐसा उपकरण बनाया है जो ऐसे लोगों को रास्ता दिखाने में सक्षम होगा। यह उपकरण कम ऊर्जा खपत वाली एक खास चिप के जरिये 3डी कैमरा के डाटा की प्रोसेसिंग करता है।

चिप और कैमरा की मदद से मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने उपकरण का प्रोटोटाइप तैयार किया। उन्होंने कहा कि यह उपकरण अपने आप में दृष्टि बाधित लोगों के लिए एक नेविगेशन सिस्टम की तरह काम करता है।

एक दूरबीन के आकार का यह उपकरण गले में पहना जा सकता है। इस उपकरण के जरिये व्यक्ति को अपने रास्ते में पड़ने वाली नजदीकी बाधाओं का पता लगता है। शोधकर्ता डोंगसक जियोन ने कहा, "इस तरह के उपकरण विकसित करने की दिशा में पहले भी काम हुए हैं।


अब तक ऐसे उपकरणों का आकार उनकी अहम समस्या रहा है। इनमें कई तरह की प्रोसेसिंग की जरूरत के कारण इनका आकार बड़ा होता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हमने इसे विकसित किया है।"

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।