• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE: काठमांडू विमान हादसा… 18 की मौत, सामने आया क्रैश का वीडियो, खराब प्लेन को सुधारने ले जा रही थी टीम

काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दुर्घटना उस समय हुई जब विमान काठमांडू से पोखरा ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 24 Jul 2024 11:42:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jul 2024 03:11:08 PM (IST)
LIVE: काठमांडू विमान हादसा… 18 की मौत, सामने आया क्रैश का वीडियो, खराब प्लेन को सुधारने ले जा रही थी टीम
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त विमान से उठता धुआं।

HighLights

  1. विमान में एक और बड़ा विमान हादसा
  2. सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त
  3. टेक्निकल टीम के 19 सदस्य सवार थे

एजेंसी, काठमांडू। नेपाल के काठमांडू में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) से पोखरा के लिए उड़ान भरते समय सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 19 लोग सवार थे। पायलट को छोड़कर शेष सभी की मौत हो गई है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हादसा उस समय हुआ जब विमान को मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था।

विमान में आम यात्री नहीं थे, लेकिन टेक्निकल टीम के 19 सदस्य सवार थे। काठमांडू पोस्ट ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल के हवाले से बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान से धुआं निकलता देखा गया। दमकलकर्मी और सुरक्षाकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।


Moment of Crash-

- 18 People including crews are dead. -According to local news

- Pilot admitted in KMC Sinamangal Hospital in Kathmandu. #Kathmandu #Nepal #sauryaairlines #tribhuvanairport #planecrash #Breaking pic.twitter.com/YUDNHbWsm1

— Anchor Manish Kumar (@manishA20058305) July 24, 2024

Plane crash #planecrash #Nepal pic.twitter.com/TLm0njV9TB

— Anant Kale (@Aantk) July 24, 2024

naidunia_image

naidunia_imagenaidunia_image

No safer means of transportation by roads, no safer means of transportation by airline, who is to blame? #Nepal pic.twitter.com/lz7k8obp0V

— Anup Pokharel (@utdAOMINE) July 24, 2024

A plane carrying 19 People crashed during takeoff in TIA, Kathmandu, Nepal. Pray for everyone's safety recovery🙏 pic.twitter.com/ES5QWQMczE

— SCROLL DOWN (@DeepestGaming) July 24, 2024

पिछले साल भी इसी तरह, इसी जगह हुआ था विमान हादसा

नेपाल में लगातार विमान हादसे हो रहे हैं। 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 12 सालों में 21 विमान हादसे हुए हैं। सबसे बड़ा हादसा 1992 में काठमांडू में हुआ था और 167 लोगों की मौत हुई थी।

पिछला हादसा जनवरी 2023 में हुआ था। खास बात यह है कि तब हुए हादसे और आज हुए हादसे में बहुत समानता है। तब यति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। सभी की मौत हो गई थी।