• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Zealand Earthquake: अब न्यूजीलैंड में भूकंप का तगड़ा झटका, 6.1 रही तीव्रता, जानिए अपडेट

New Zealand Earthquake: राहत तथा बचाव कार्य टीमों को तैनात किया गया है। सुनामी की आशंका के बाद समुद्र तट पर भी नजर है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 15 Feb 2023 01:45:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Feb 2023 02:04:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
New Zealand Earthquake: अब न्यूजीलैंड में भूकंप का तगड़ा झटका, 6.1 रही तीव्रता, जानिए अपडेट
New Zealand Earthquake

New Zealand Earthquake: तुर्किये और सीरिया में तबाही के मंजर जारी है। ताजा खबर यह है कि अब न्यूजीलैंड में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 मापी गई है।

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, वेलिंगटन के पास लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप आया। सरकारी भूकंपीय मॉनिटर जियोनेट ने कहा कि झटके 48 किमी (30 मील) की गहराई पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किमी दूर था।

अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए है। राहत तथा बचाव कार्य टीमों को तैनात किया गया है। सुनामी की आशंका के बाद समुद्र तट पर भी नजर रखी जा रही है।


तुर्किये-सीरिया में मृतक संख्या 41 हजार पार

तुर्किये और सीरिया में बीते दिनों आए विनाशकारी भूकंप मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी यह आंकड़ा 41,000 पार हो गया है। वही चमत्कारी ठंग से कई दिन बात भी मलबे से लोगों को जिंदा निकाले जाने का क्रम भी जारी है। लगभग 212 घंटे बाद तुर्किये के अदियामन में 77 वर्षीय व्यक्ति को मलबे से बचाया गया।

तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने 6 फरवरी की सुबह आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद के हालात पर अपडेट देते हुए बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। एर्दोगन ने अंकारा में एक टेलीविजन भाषण में कहा, 'हम न केवल अपने देश में बल्कि मानवता के इतिहास में भी सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक का सामना कर रहे हैं।'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।