• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर दिन चिकन, चलने में निकला दम, कुत्ते को खिला-खिलाकर बना दिया गैंडा, अब मलिकन पहुंची जेल

सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स ने महिला के घर छापा मारा था, जहां कई कुत्ते मिले। महिला नुग्गी को बिस्किट के अलावा प्रतिदिन आठ से दस प...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 30 Jul 2024 08:35:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jul 2024 08:35:09 PM (IST)
हर दिन चिकन, चलने में निकला दम, कुत्ते को खिला-खिलाकर बना दिया गैंडा, अब मलिकन पहुंची जेल
कुत्ते नुग्गी का वजन बहुत बढ़ गया था। (फोटो-एक्स)

HighLights

  1. SPCA की देखरेख में वजन कम किया।
  2. कंजक्टिवाइटिस से भी गस्त का नुग्गी।
  3. मोटापे के कारण चल नहीं पाता था।

एजेंसी, वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में एक महिला को 2 महीने जेल की सजा हुई है। महिला पर अपने पालतू डॉग को अधिक खाना खिलाने का आरोप है। ज्यादा खाने के कारण कुत्ते का वजन बढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, नुग्गी नाम का डॉक पुलिस को तब मिला, जब ऑक्लैंड में एक महिला के घर की तलाशी ले रहे थे। वहां नुग्गी कई डॉग्स के साथ रहता था। हालांकि वो सबसे अलग दिखता था, क्योंकि उसका वजन बहुत ज्यादा था।


54 किलो का होगा गया था नुग्गी

54 किलो का होने के कारण नुग्गी ठीक से चल नहीं पाता था। उसकी हालत देख पुलिस ने उसे जानवरों की देखभाल करने वाली संस्था SPCA को सौंप दिया। यहां दो महीने में उसका वजन नौ किलो कम हो गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

कई बीमारियों से जूझ रहा था नुग्गी

एसपीसीए ने बताया कि नुग्गी के पोस्टमॉर्टम में पता चला कि उसकी मौत लीवर हैमरेज से हुई है। इसके अलावा कई बीमारियों का सामना कर रहा था, जो ज्यादा वेट होने के कारण हुई थी। संस्था से जुड़े एक अधिकारी टॉड वेस्टवुड के कहा कि नुग्गी उनके यहां पलने वाला सबसे मोटा एनिमल था।

नुग्गी को बिस्किट और चिकन खिलाती थी महिला

नुग्गी की मालकिन हर दिन बिस्किट के साथ आठ से दस टुकड़े चिकन खिलाती थी। उसकी चमड़ी इतनी सख्त हो गई थी कि स्टेथेस्कोप से दिल की धड़कन सुनाई नहीं देती थी। उसकी कोहनी और पेट के पास का हिस्सा मोटा हो गया था।

10 मीटर चलने पर तीन बार रुकता था

नुग्गी की मालकिन उसे बाहर टहलाने नहीं ले जाती थी। उसका वजन इतना बढ़ गया था कि 10 मीटर चलने के लिए तीन बार रुकना पड़ता था। ऑक्लैंड अदालत ने महिला को दो महीने की जेल और 1222 न्यूजीलैंड डॉलर (करीब 60 हजार रुपये) मुआवजा देने का आदेश दिया है। इसके अलावा 1 साल तक डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।