
एजेंसी, सना। यमन से खबर है कि यहां भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद कर दी गई है। अबू बकर मुसलियार भारतीय ग्रैंड मुफ्ती और ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा के कार्यालय ने यह जानकारी दी है।
हालांकि अब तक यमन की सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं भारतीय में विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज किया है। बता दें, यमन में 2017 में हुई हत्या के एक मामले में केरल की नर्स निमिषा प्रिया को दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई गई है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो भारत सरकार के हवाले से यह भी कहा गया है कि निमिषा प्रिया मामले में कुछ लोगों द्वारा साझा की जा रही जानकारी गलत है।"
इससे पहले सोमवार को भारत के कंठपुरम, आंध्र प्रदेश के ग्रैंड मुफ्ती अबुबकर मुसलियार के कार्यालय ने दावा किया कि निमिषा प्रिया की मौत की सजा आधिकारिक तौर पर रद कर दी गई है। नर्स की मौत की सजा को पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।
भारत में यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी उठा था, जब याचिका दायर कर मोदी सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की गई थी। हालांकि सरकार ने ऐसा करने में नाकामी जाहिर की थी।