
मल्टीमीडिया डेस्क। क्या आप कोई ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं, जो गोली लगने के दशा में आपकी जान बचा सके। तो आप निःसंदेह नोकिया का फोन खरीद लें। यह फोन ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में पास हुआ है, जिसमें उसने गोली को पार जाने से रोककर एक आदमी की जान बचा ली।
माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी पीटर सिल्कमैन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिख रहा है कि नोकिया ल्यूमिया फोन के बीच में एक गोली फंसी हुई है। इस फोन को एक अज्ञात व्यक्ति पकड़े हुए है। द नेक्स्ड वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सिल्कमैन माइक्रोसॉफ्ट की लूमिया डिवीजन में कर्मचारी हैं, जो इस फोन पर काम करते हैं।
पिता ने सिखाया कंप्यूटर चलाना, बेटे ने सीखते ही सर्च किया...
उन्होंने पिछले हफ्ते ट्वीट करके बताया कि अफगानिस्तान में पिछले साल एक नोकिया फोन ने मेरी जान बचाई, जिस पर मैं काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि फोन बार-बार ऑन हो रहा था, लेकिन आखिरकार वह अच्छे कारण के लिए मर गया।
मोबाइल फोन ने कई बाल लोगों की जिंदगी बचाई है। फरवरी में न्यूजीलैंड के एक निवासी अपने सैमसंग फ्लिप फोन पर बात कर रहा था। उस वक्त हाइड्रोलिक विस्फोट के दौरान हैंडसेट ने उनके फेफड़ों को आग की लपटों से बचा लिया था।
तृतीय विश्व युद्ध बेहद घातक और तेज होगा
पिछले साल, एक आदमी की जिंदगी उसके iPhone 5C ने बचा ली थी। शॉटगन की गोली उसके फोन से टकराई थी और इसके बाद में उसका फोन धमाके के साथ जल गया था।