
प्योंगयॉंग। अमेरिका और दक्षिण कोरिया से तनाव को बढ़ता देखकर नॉर्थ कोरिया ने अपने सैनिकों की क्षमताएं बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत उत्तरी कोरियाई सैनिक न्यूक्लियर बैकपैक लेकर चलेंगे।
एक अज्ञात सूत्र ने रेडियो फ्री एशिया को बताया कि मार्च से स्पेशल यूनिट्स का गठन किया गया है। ये स्पेशल यूनिट परमाणु हथियार पीठ पर लेकर चलेंगे और डमी बम के साथ इसका प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है।
तीन साल के लड़के का दुष्कर्म करने वाले को 106 साल की जेल
नॉर्थ हैमग्योंग प्रांत के एक सूत्र ने बताया कि बटालियन के आकार की यूनिट को बनाने के लिए हर प्लाटून और लाइट इंफेंट्री से बेहतरीन सैनिकों को चुना गया है। बताया जा रहा है कि न्यूक्लियर बैकपैक हथियार का वजन करीब 10 से 30 किलो के बीच होगा।
माना जा रहा है कि इसमें रेडियोएक्टिव पदार्थ यूरेनियम भरा होगा, जिसका स्प्रे शत्रुओं पर किया जाएगा। अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित रेडियो फ्री एशिया को दिए गए इस बयान की पुष्टि करना संभव नहीं है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में किम जोंग उन ने एक उप प्रधानमंत्री को मौत के घाट उतार दिया है।
गर्भवती महिला के पेट से बच्चा हुआ गायब, सुनकर हैरान हो गए सभी