• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नॉर्वे में 2025 तक नहीं चलेंगी पेट्रोल कारें

बताया जा रहा है कि सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों में ही इस मामले में आपसी सहमति बन गई है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 06 Jun 2016 10:56:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jun 2016 10:58:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नॉर्वे में 2025 तक नहीं चलेंगी पेट्रोल कारें

ओस्‍लो। नॉर्वे अगले 10 साल में अपने यहां जीवाश्‍म ईंधनों जैसे पेट्रोल और डीजल से चलने वाली सभी कारों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह से पहले से ही पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर दुनिया के सबसे प्रगतिशील देशों में से एक नॉर्वे ने पर्यावरण के रक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों में ही इस मामले में आपसी सहमति बन गई है। यह तय किया गया है कि 2025 तक नॉर्वे में सभी कारें हरित ऊर्जा से चलाई जाएंगी।

नॉर्वे के अखबार Dagens Naeringsliv की खबर में कहा गया है कि नॉर्वे के लोकप्रिय सत्तारूढ़ दल एफपीआर सभी गैसोलीन कारों को नॉर्वे से हटा देगी। अगर यह कानून पास हो जाता है, तो यह बहुत महत्वपूर्ण होगा। नॉर्वे के फंड्स का एक बड़ा हिस्सा पेट्रोलियम उद्योग से आता है।


इसके साथ ही नॉर्वे की संसद ने सरकार द्वारा वनों को नहीं काटे जाने के फैसले का भी समर्थन किया। नॉर्वे दुनियाभर में वनों के संरक्षण की योजनाओं के लिए पैसे मुहैया करता है। इसके अलावा नॉर्वे वन्य समुदायों के लिए मानवाधिकार कार्यक्रमों का भी समर्थन करता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।