• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में मंदिर ही नहीं हिंदुओं के घर भी गिरेंगे

पाकिस्तान के रावलपिंडी में 79 साल पुराना एक मंदिर ही नहीं गिराया जा रहा बल्कि कई हिंदुओं के घर भी गिराए जा रहे हैं।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 28 Aug 2014 05:32:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Aug 2014 08:51:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पाक में मंदिर ही नहीं हिंदुओं के घर भी गिरेंगे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में 79 साल पुराना एक मंदिर ही नहीं गिराया जा रहा बल्कि कई हिंदुओं के घर भी गिराए जा रहे हैं। डॉन आनलाइन के अनुसार, चकलाला छावनी में बना महर्षि वाल्मीकि मंदिर इस इलाके में बनाए जा रहे शिक्षा संस्थान और रिहायशी परिसर बनाने के लिए गिराया जा रहा है। मंदिर के आसपास कई हिंदुओं के घर भी हैं, उनका भी गिराया जाना तय माना जा रहा है। दरअसल इस इलाके में हिंदुओं की बड़ी आबादी रहती है।

क्षेत्र के ग्रेसी लाइंस के ब्लॉक 141 में रहने वाले निवासियों को 12 अगस्त को दस दिनों में इलाका खाली करने का नोटिस दिया गया है। घर और मंदिर खोने के डर से यहां रहने वालों ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर नोटिस के खिलाफ 21 अगस्त तक का स्टे ले लिया था। बाद में अदालत ने उन्हें 13 सितंबर तक की राहत दे दी।


पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाया जाएगा। उन्होंने हिंदुओं को भरोसा दिलाया है कि वे विस्थापित होकर जहां भी रहने जाएंगे, वहां नया मंदिर बनाया जाएगा। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पार्टी से राष्ट्रीय असेंबली के सदस्य आइ एम भंडारा के मुताबिक, यह गरीब हिंदुओं का इलाका है। वे यहां 82 सालों से रह रहे हैं, उन्हें यहां से इस तरह से जाने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।