• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuclear Bomb: क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराएगा इजरायल, जानिए क्यों जताई जा रही यह आशंका

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 05 Nov 2023 03:14:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Nov 2023 03:14:13 PM (IST)
Nuclear Bomb: क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराएगा इजरायल, जानिए क्यों जताई जा रही यह आशंका

HighLights

  1. जारी है इजरायल और हमास के बीच जंग
  2. दोनों तरफ मारे गए हैं हजारों निर्दोष नागरिक
  3. गाजा पट्टी में घुस चुकी है इजरायल की सेना

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जंग को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इजरायल साफ कर चुका है कि जब तक हमास के आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा।

इस बीच, आशंका उठी है कि क्या इजरायल गाजा पट्टी पर परमाणु हमला कर सकता है? दरअसल, इजरायल के एक मंत्री ने रेडियो प्रोग्राम में यह बात कही है। हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इससे इन्कार किया है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

इजरायल में हेरिटेज मिनिस्टर अमीचाई एलियाहू ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि हमास आतंकवादी समूह के साथ चल रहे युद्ध में इजरायल के लिए 'संभावित विकल्पों में से एक गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी है। एलियाहू इजरायल में ओत्जमा येहुदित पार्टी के सदस्य हैं।


बेंजामिन नेतन्याहू ने लगाई लताड़

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'इजरायल और आईडीएफ (सेना) निर्दोष की पूरी कोशिश है कि जंग का असर आम लोगों पर न हो। हम आम लोगों की जिंदगी को बचाने की कोशिश करते हुए जंग जारी रहेंगे और जीत दर्ज करेंगे।'