
वॉशिंगटन। अमेरिका के गे नाइट क्लब में फायरिंग करने वाले हमलावर ओमर मतीन का पिता सिद्दीक मतीन तालिबान का समर्थक है। उसके कई वीडियो यू्-ट्यूब में पड़े हैं।
इन वीडियोज में उसने पाकिस्तान, आईएसआई और अफगानिस्तान के प्रेसिडेंट असरफ गनी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। हमलावर का पिता अफगानिस्तान के एक अमेरिका बेस्ड चैनल के पॉलिटिकल शो की एंकरिंग भी कर चुका है।
फिल्मी स्टाइल में अपनी हत्या के राज बताने के लिए पुरुष के शरीर में घुसी आत्मा
तीन साल से 'पायम-ए अफगान दुरंद जिगरा' शो होस्ट कर चुका है, जो कैलिफोर्निया से टेलीकास्ट होता है। मतीन टीवी शो के दौरान कई बार पाकिस्तान सरकार की निंदा करते हुए अफगान तालिबान को सपोर्ट किया है।
अपने शो में वह अफगान तालिबान की तारीफ करता था। उसने 2015 में उसने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पद के लिए अपने नाम का एलान भी किया था। हालांकि, उस वक्त कोई इलेक्शन नहीं था।
शैतान बंदर के हाथ आया कैमरा, तो साथी बंदर के साथ कैद हुई ऐसी तस्वीर
मतीन ने अप्रैल में वॉशिंगटन डीसी की का दौरा किया था, इस दौरान वो राजनीतिक नेताओं से भी मिला था। इसकी तस्वीरें उसने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। अफगानिस्तान के रहने वाला मतीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को लगातार खुले पत्र लिखता रहा है।

हाल ही में उसने ऐसा ही एक पत्र लिखते हुए कहा था कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि को अमेरिका रोक दे।
अमेरिकी मदद के जरिये पाकिस्तान, अफगानिस्तान में 14 साल में किए गए विकास कार्यों को नुकसान पहुंचा रहा है।

पुलिस ने उमर मतीन के आतंकी कनेक्शन को लेकर उसके पिता के फ्लोरिडा वाले घर की भी तलाशी ली है।
एफबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि हमले को अंजाम देने से ठीक पहले मतीन ने 911 पर फोन कर कहा था कि वह आईएसआईएस का आतंकी है।
