• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप के विरोध में महिलाओं ने उतारे कपड़े, कराया फोटोशूट

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में 130 महिलाओं ने एक साथ निर्वस्त्र होकर शीशे के साथ फोटो खिंचाई है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 18 Jul 2016 11:28:32 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Jul 2016 12:00:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ट्रंप के विरोध में महिलाओं ने उतारे कपड़े, कराया फोटोशूट

क्लीवलैंड। कहते हैं कि एक फोटो एक हजार शब्दों के बराबर होती है लेकिन एक फोटोग्राफर ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदरावार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक ऐसी तस्वीर खींची है जिसे कई लाख शब्दों में भी बयां करना मुश्किल होगा।

दरअसल अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में 130 महिलाओं ने एक साथ निर्वस्त्र होकर शीशे के साथ फोटो खिंचाई है। रिपब्लिकन नेशनल कनवेंशन की पूर्व संध्या के मौके पर पहुंची इन महिलाओं ने फोटोग्राफर स्पेंसर ट्यूनिक के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है जिसमें ये दर्शाने की कोशिश की गई है कि महिलाएं किस आजादी के साथ जीना चाहती हैं और ट्रंप और उनकी पार्टी महिलाओं के प्रति कैसी सोच रखती है।


फोटोग्राफर स्पेंसर ट्यूनिक ने न्यूज एजेंसी एएफपी से कहा कि सूर्योदय के बाद 130 महिलाओं को उन्होंने अपने कैमरे में शूट किया। वो 8 नवंबर से पहले इन तस्वीरों को सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि ये तस्वीर बेहद राजनीतिक है और वो ट्रंप के खिलाफ ऐसी फोटो निकालने के लिए मजबूर हो गए हैं। ट्यूनिक के मुताबिक इस फोटोशूट में हर उम्र और साइज की महिलाओं ने हिस्सा लिया है जोकि शीशा लेकर खड़ी हैं।

ट्यूनिक की बेवसाइट के मुताबिक क्लीवलैंड के कन्वेंशन सेंटर में आईना प्रगतिशील महिलाओं के ज्ञान और विवेक के साथ एक मां के स्वभाव की अवधारणा का प्रतीक है।

ट्यूनिक ने डोनाल्ड ट्रंप के महिला विरोधी विचारों को लेकर उनपर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नवंबर में ट्रंप के खिलाफ वोट करना ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी एक पत्नी और दो बेटियां हैं और वो विश्वास नहीं कर सकते कि रिपब्लिकन पार्टी और उनके उम्मीदवार महिलाओं के प्रति कितनी छोटी सोंच और व्यवहार रखते हैं।

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप कई विवादित बयानों की वजह से पिछले दिनों सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कहा था कि जो महिलाएं गर्भपात कराती हैं उनके उपर जुर्माना लगना चाहिए। इसके अलावा मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर भी ट्रंप कई बार विरोधियों के निशाने पर आ चुके हैं।

ऐसी और खबरों के लिए डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप https://goo.gl/Wq0mdo

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।