
लाहौर। कर्ज में डूबे पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने सरकार से मुआवजा हासिल करने के लिए अपनी चार साल की बेटी को नहर में फेंक दिया। गहरे पानी में डूबने के कारण बच्ची की मौत हो गई।
इसके बाद शाहबाज अहमद ने पुलिस में जाकर झूठी एफआईआर दर्ज कराई कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। दरअसल, सरकारी योजना के अनुसार अपहरण होने के मामले में सरकार पांच लाख रुपए का मुआवजा देती है।
शाहबाज पर करीब सात लाख रुपए का कर्ज था, इसलिए उसने बेटी की हत्या कर उसे अपहरण का रूप देने की योजना बनाई। बेटी को नहर में फेंकने के बाद उसने पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल जाने के दौरान कोटला के पास झाखर गांव से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।
102 साल की वृद्ध महिला ने बताया लंबी उम्र का 'राज'
पुलिस ने लड़की का शव रंधीर गांव के पास तैरता हुआ पाया। अधिकारियों ने बताया कि शव को निकालने के बाद पुलिस ने जब सख्ती से अहमद से पूछताछ की तो, उसने अपनी बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसे उम्मीद थी कि उसकी झूठी कहानी से सरकार उसे पांच लाख रुपए हर्जाना दे देगी।
अहमद ने पुलिस को बताया कि उसे अपने कर्ज को चुकाने के लिए पैसों की जरूरत थी। मंगलवार को उसने बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने से घर से लिया, लेकिन स्कूल की जगह उसे नहर के पास ले गया और गहरे पानी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस सोने की कार को पुलिस ने किया जब्त, जानिए क्या है मामला
प्रांत में बच्चों के अपहरण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसे देखते हुए पंजाब की सरकार ने पीड़ित बच्चों के परिवार को विशेष क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की है।