• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तोरखम बार्डर पर फायरिंग, सीमा पर आवाजाही की बंद

Pakistan-Afghanistan Clash: तोरखम बार्डर को इस साल फरवरी में भी विवाद के बाद बंद कर दिया गया था, जिससे बड़ी संख्या में दोनों ओर से आने-जाने वाले ट्रको...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 04:51:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 04:55:55 PM (IST)
Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तोरखम बार्डर पर फायरिंग, सीमा पर आवाजाही की बंद
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीमा पर फायरिंग की घटना के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा।

HighLights

  1. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने की फायरिंग।
  2. फायरिंग से दहशत में आए लोग, कोई हताहत नहीं हुआ।
  3. दोनों देशों की ओर से नहीं आया कोई बयान।

Pakistan-Afghanistan Clash: पेशावर। तालिबान शासित अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता चला जा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि दोनों देशों के बीच मुख्य सीमा पर बुधवार के दिन अचानक फायरिंग की घटना हुई। इसके बाद बार्डर को बंद कर दिया है।

फायरिंग की आवाज सुन दहशत में आ गए लोग

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर बसे लोगों का कहना है कि तोरखम बार्डर पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए थे। फायरिंग की घटना के बाद बार्डर पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अब तालिबान की सरकार है।


पाकिस्तान और तालिबान के सुरक्षा बलों में फायरिंग

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि बुधवार को सीमा पर पाकिस्तान और तालिबान के सुरक्षा बलों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग में किसी के हलाहत होने की घटना सामने नहीं आई है।

naidunia_image

फायरिंग की घटना पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान चुप

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तोरखम बार्डर पर हुई फायरिंग के मामले में दोनों ही देशों के विदेशी कार्यालय के अधिकारियों की ओर से अभी कोई भी बयान सामने नहीं आया है। दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच तनाव का यह मामला पहला नहीं है, इनमें सीमा को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बार्डर पहले भी हुई है बंद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तोरखम बार्डर को पहले भी बंद किया जा चुका है। दरअसल इसी बार्डर से दोनों देशों के लोग आते-जाते हैं। इस साल फरवरी में भी तोरखम बार्डर को विवाद के बाद बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से बड़ी संख्या में दोनों ओर से आने-जाने वाले ट्रक फंस गए हैं। उधर अभी तक यह साफ भी नहीं हो पाया है कि आखिर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग हुई।