
एजेंसी, वाशिंगटन (Asim Munir Trump meeting)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं और थोड़ी देर में व्हाइट हाउस (Pakistan Army Chief White House) पहुंचेंगे। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ लंच करेंगे।
व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक बंद कमरे में ट्रम्प (Donald Trump latest update) के यह लंच होगा। यह निजी लंच कैबिनेट रूम में आयोजित किया जाएगा और प्रेस को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है।
रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य नेता के अपने अमेरिकी दौरे पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले असीम मुनीर रविवार को पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे थे। उनकी यात्रा का उद्देश्य कथित तौर पर अमेरिका के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। डॉन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह यात्रा मुख्य रूप से द्विपक्षीय प्रकृति की है।
मौजूदा हालात में असीम मुनीर का यह दौरा बहुत अहम हो जाता है। न केवल इसलिए कि यह दौरान पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के ठीक बाद हो रहा है, बल्कि इसलिए भी कि अभी ईरान और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है।
पाकिस्तान में ईरान के प्रति संवेदना है, लेकिन वहां की सरकार खुलकर इन भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रही है, क्योंकि अमेरिका का दबाव है। पाकिस्तान के इस रुख से ईरान में भी गुस्सा है।
दो दिन पहले ईरान के एक जनरल ने सार्वजनिक किया था कि यदि इजरायल हम पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान ने वादा दिया है कि वो भी इजराल पर परमाणु बम फेंक देगा।
हालांकि इस बयान के सामने आने के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान ने इनकार कर दिया था। पाकिस्तान ने कहा था कि परमाणु हथियार उसके अपने लिए ही हैं।
कुल मिलाकर पाकिस्तान के लिए एक तरफ ईरान है और दूसरी तरफ अमेरिका। पाकिस्तान की जनता के दिन अपने ईरानी मुस्लिम भाइयों के लिए रो रहे हैं, तो उनका सेना प्रमुख उन्हीं ईरानी भाइयों की जान लेने वाले अमेरिका के साथ लंच कर रहा है।