• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

‘इमरान खान को खरोंच भी आई तो…’ पूर्व पाकिस्तानी PM की बहन ने शहबाज-मुनीर को दी कड़ी चेतावनी

Imran Khan Death Rumours: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनके परिवार को मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। उनकी बह...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 03:27:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Nov 2025 03:27:32 PM (IST)
‘इमरान खान को खरोंच भी आई तो…’ पूर्व पाकिस्तानी PM की बहन ने शहबाज-मुनीर को दी कड़ी चेतावनी
इमरान खान की बहन ने शहबाज को कड़ी चेतावनी।

HighLights

  1. इमरान खान की बहन ने शहबाज को कड़ी चेतावनी।
  2. आर्मी चीफ आसीम मुनीर पर भी बोलीं नूरीन
  3. इमरान को एकांत में जेल में रखने का लगाया आरोप।

डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनके परिवार को मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। उनकी बहन नूरीन नियाजी ने इमरान की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए शहबाज सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें 'एक खरोंच भी' आई, तो देश में हालात बिगड़ सकते हैं।

इमरान खान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) नेता इन दिनों जेल में बंद हैं और करीब एक महीने से परिवार उन्हें नहीं मिल पाया है। सरकार ने इस रोक का कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया है। समर्थक जेल के बाहर उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं।


टीवी चैनल से बातचीत में नूरीन ने कहा 'वो इमरान खान को चोट पहुँचाने की गलती नहीं करेंगे, क्योंकि यह उनकी रेड लाइन होगी। लोग आज भी इमरान के पीछे खड़े हैं। अगर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया, तो पाकिस्तान में हालात काबू से बाहर हो सकते हैं।'

उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान को एकांत में रखा जा रहा है, जो जेल नियमों के खिलाफ है और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के समान है।

आर्मी चीफ आसीम मुनीर पर भी बोलीं नूरीन

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर जल्द ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) के पद पर जाने वाले हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नूरीन ने कहा 'उन्हें लगता है वो सबसे ताकतवर हैं, लेकिन हमारे मजहब में अल्लाह से बड़ा कोई नहीं।'

नूरीन ने पाकिस्तान की न्यायिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए और उम्मीद जताई कि इमरान खान को न्याय मिलेगा। इमरान की दूसरी बहन अलीमा ने मुलाकात न मिलने के खिलाफ आदियाला जेल के निरीक्षक पर याचिका दायर की है।