• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान शिव की शरण में पहुंचे पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो, कराची में की पूजा

मामला कराची का है जहां पाकिस्‍तान पिपुल्‍स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो शिव मंदिर में पूजा करते नजर आए।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 04 Nov 2016 12:54:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Nov 2016 01:07:37 PM (IST)
भगवान शिव की शरण में पहुंचे पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो, कराची में की पूजा

कराची। पाकिस्‍तान एक तरफ तो सीमा पर भारत के खिलाफ आग उगल रहा है वहीं दूसरी तरफ उसके नेता हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते नजर आ रहे हैं। मामला कराची का है जहां पाकिस्‍तान पिपुल्‍स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो शिव मंदिर में पूजा करते नजर आए। पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यक हिंदू समुदाय ने भी दिवाली का त्‍यौहार मनाया इस मौके पर उनके साथ बिलावल भुट्टो भी मौजूद थे।

पाकिस्तान में वैसे तो अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जमकर अत्‍याचार होते हैं लेकिन जब वोट की रोटियां सेकने की बात आती है तो उनकी याद वहां के नेताओं को आ जाती है। इसी का नजारा दिवाली पर दिखा जब कराची के क्लिफ्टन में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।


ये तस्वीर बेहद खास इसलिए भी है कि मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान केवल एक एक पार्टी का मुखिया ही नहीं मौजूद था,बल्कि सिंध की सरकार भी मौजूद थी। सिंध के सीएम से लेकर पूरा सरकारी तंत्र पूजा में शामिल हुआ।

शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को पूरी आजादी है। पाकिस्तान ने कभी भी अल्पसंख्यकों के धार्मिक मान्यता पर हमला नहीं किया, हालांकि भुट्टो के इस बयान पर बहस हो सकती है।

बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान की तरक्की में भाषायी और धार्मिक अल्पसंख्यकों का योगदान रहा है। पाकिस्तान के विभिन्न राजनीतिक दल और सरकारों की ये मान्यता रही है कि मुल्क का विकास अल्पसंख्यक समुदायों को साथ लिए बगैर नहीं हो सकता है।