
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अफगान राष्ट्रपति अशरफ घनी को बताया कि इस्लामाबाद रुकी हुई अफगान शांति वार्ता को शुरू करने को तैयार है। मगर, एक ही समय में वह तालिबान को शांति वार्ता के लिए नहीं बुलाने और संगठन के आतंकियों को मारने के लिए नहीं कह सकता।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से हुई वार्ता के एक दिन बाद वॉशिंगटन में एक थिंक टैंक में शुक्रवार को बोलते हुए शरीफ ने यह बात कही। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़ें : चीन में नए तरह की मॉर्निंग वॉक, हाथों और पैरों के बल चल रहे हैं
मगर, माना जा रहा है कि यह बात उन्होंने अमेरिका के उस बयान के संबंध में कही है, जिसमें पाकिस्तान से कहा गया था कि वह तालिबान और अन्य आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई करे।
अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने अफगान के नेतृत्व वाली सुलह प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की।
यह भी पढ़ें : फ्रांसः भीषण सड़क हादसे में हुई 42 की मौत
अधिकारी ने कहा कि एक सफल राजनीतिक प्रक्रिया के लिए जरूरी है कि नागरिकों या राज्य के खिलाफ हिंसा का उपयोग करके को अपने लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश करने वाले लोगों पर दबाव बनाना जारी रखा जाए।