
काठमांडू। नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप की त्रासदी के बीच अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे लोगों के साथ पाकिस्तान ने भद्दा मजाक किया है। उसने राहत पैकेज में ऐसी चीज भेजी है, जिसे देख सभी लोग हैरान हैं और इसे कोई भी हाथ नहीं लगा रहा है। उसने राहत सामग्री में 'गौमांस मसाला' के पैकेट भेजे हैं।
नेपाल एक हिंदू राष्ट्र था। यही नहीं, अभी भी नेपाल में हिंदू बहुसंख्यक हैं। वहां गौहत्या और गौमांस खाने पर कड़ा प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान की यह करतूत दक्षिण एशियाई संगठन (सार्क) के सदस्य देशों के बीच राजनयिक कटुता को बढ़ाने की क्षमता रखता है।
यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने नेपाल में बड़ी तबाही के संकेत दिए
काठमांडू के बीर अस्पताल में तैनान भारतीय डॉक्टरों के एक समूह ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि मंगलवार को पाक की ओर से आई राहत सामग्री में बीफ मसाला के पैकेट्स हैं। भारत की ओर से 34 सदस्यीय चिकित्सा दल नेपाल भेजा गया है। इस दल में राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और एम्स के डॉक्टर शामिल हैं।
हम मुद्दे को आगे ले जाएंगे
नेपाल नेपाल सरकार के एक अधिकारी ने बताया, 'पैकेट के बारे में प्रधानमंत्री सुशील कोइराला और खुफिया प्रमुख को जानकारी दे दी गई है। हम इस ओर तथ्यों की पुष्टि के लिए एक जांच भी शुरू करने वाले हैं। अगर रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट होती है तो हम राजनयिक स्तर पर पाक के साथ इस मुद्दे को उठाएंगे। भारत हमारा साथी है, इसलिए इस घटनाक्रम से भारत को भी अवगत करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : ज्यादती की शिकार ब्रिटिश छात्रा ने हमलावर को लिखी चिट्ठी
पाक विदेश मंत्रालय को पता ही नहीं
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तसनीम असलम का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि मैं ऐसे किसी डिस्पैच के लिए उत्तरदायी भी नहीं हूं। राहत सामग्री राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भेजी जाती है।