एजेंसी, बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बलूच लिबरेशन आर्मी नाम का अलगाववादी संगठन सक्रिय हो गया है। उसने जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने की जिम्मेदारी ली है। उसमें बैठे लगभग 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है।
आतंकवादियों का दावा है कि अगर पाकिस्तान ने सैन्य ऑपरेशन शुरू किया, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इस घटना की सटीक जानकारी अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही ट्रेन पर हमला किया है। इसमें गोलीबारी कर यात्रियों को बंधक बना लिया है।
बीएलए ने कहा कि पाकिस्तान की सेना के 20 जवानों को मार दिया है। इस दौरान एक ड्रोन को नष्ट कर दिया है। 182 लोगों को बंधक बना लिया है। बीएलए ने कहा है कि सुरक्षा बलों के क्षेत्र से नहीं हटे, तो बंधकों को जान से मार देंगे।
एक बयान में बचोल लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि माशकाफ, धादर और बोलान में हमारे लड़ाकों ने रेलवे ट्रेक को उखाड़ दिया, जिससे जाफर एक्सप्रेस आगे नहीं बढ़ पाई। इस ट्रेन में हमारे लड़ाके मौजूद हैं, जिसमें सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। अब पाकिस्तान सरकार मिलिट्री ऑपरेशन करती है, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इस कत्ल-ए-आम की जिम्मेदारी सिर्फ पाकिस्तान सेना की होगी।