• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान में भूकंप… इजरायल का हमला या परमाणु टेस्ट, सोशल मीडिया पर लोगों को याद आया ऑपरेशन सिंदूर

Pakistan Nuclear Attack: इजरायल और ईरान की जंग के बीच परमाणु हमलों की बात भी होने लगी है। ईरान के वरिष्ठ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 08:03:27 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 01:12:01 PM (IST)
ईरान में भूकंप… इजरायल का हमला या परमाणु टेस्ट, सोशल मीडिया पर लोगों को याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की फाइल फोटो

HighLights

  1. 3 दिन से जारी है ईरान और इजरायल के बीच युद्ध
  2. ईरान में ज्यादा नुकसान, अब तक 230 लोग मरे
  3. इजरायल के विभिन्न शहरों में 16 सेलोगों की मौत

एजेंसी, तेहरान (Israel Iran War)। ईरान से खबर है कि यहां फोर्डो परमाणु संयंत्र के आसपास बड़े पैमाने पर विस्फोट हुए हैंं, जिसके बाद 2.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। फोर्डो परमाणु संयंत्र के पास कोम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि इस भूकंप के पीछे ईरान के परमाणु टेस्ट है।

सोशल मीडिया पर लोग इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर देख रहे हैं, जब भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान के चगाई हिल्स में एक के बाद एक कई भूकंप आए थे। यह स्थान नूर खान एयरबेस के करीब है, जो पाकिस्तान का परमाणु ठिकाना है।


पाकिस्तान ने कहा है- हम करेंगे इजरायल पर परमाणु हमला: ईरान

ईरान और इजरायल युद्ध के बीच अब पाकिस्तान की भी चर्चा होने लगी है। ईरान का कहना है कि यदि इजरायल ने परमाणु हमला किया तो बदले में पाकिस्तान भी इजरायल पर परमाणु मिसाइलें दागेगा।

यह बात वरिष्ठ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) जनरल और ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक साक्षात्कार के दौरान कही।

बता दें, पाकिस्तान ने हमलों के बाद ईरान के साथ खड़े होने की कसम खाई थी और इजरायल के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान किया था। हालांकि, पाकिस्तान इजरायल के खिलाफ अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा या नहीं, इस पर पाकिस्तान से कोई बयान नहीं आया है।

रेजाई ने यह भी दावा किया कि ईरान के पास छिपी हुई रणनीति और क्षमताएं हैं, जिनका देश ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। शाहीन-3 से हमला कर सकता है पाकिस्तान

पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल की मारक क्षमता 2700 किमी तक की है। यानी यह मिसाइल इजरायल में कहीं भी हमला कर सकती है। बहरहाल, ईरान के सपोर्ट में इजरायल पर परमाणु हमला करने के बारे में पाकिस्तान से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

naidunia_image

ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या की इजरायल की योजना को ट्रम्प ने रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की इजरायली योजना को वीटो कर दिया। एक अमेरिका अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, क्या ईरानियों ने अभी तक किसी अमेरिकी को मार दिया है? नहीं। जब तक वे ऐसा नहीं करते, हम राजनीतिक नेतृत्व पर हमला करने की बात भी नहीं कर रहे हैं।

हालांकि इस बयानबाजी पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा, ऐसी बहुत सी झूठी रिपोर्ट हैं जो कभी हुई ही नहीं, और मैं उसमें नहीं पड़ने वाला।

नेतन्याहू ने आगे कहा, मैं आपको बता सकता हूं, मुझे लगता है कि हमें जो करना चाहिए, हम वही करेंगे। मुझे लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका जानता है कि उसके लिए क्या अच्छा है।

ट्रंप की हत्या करना चाहता है ईरान: नेतन्याहू

इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि वह उन्हें अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए खतरा मानता है।

naidunia_image

यह कहते हुए कि ईरान ने भी उन्हें मारने की कोशिश की, बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद को डोनाल्ड ट्रंप का जूनियर पार्टनर कहा। ईरान के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को सही ठहराते हुए नेतन्याहू ने कहा कि जो लोग अमेरिका की मौत का नारा लगाते हैं, राष्ट्रपति ट्रंप की दो बार हत्या करने की कोशिश करते हैं, बेरूत में आपके 241 मरीन को मारते हैं, अफगानिस्तान में हजारों अमेरिकी सैनिकों को मारते और घायल करते हैं, उनके पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।