
वॉशिंगटन। पाकिस्तान ने कहा कि अमेरिका अब 'एक विश्व शक्ति नहीं रह गया' है। यदि कश्मीर और भारत के मुद्दे पर हमारे नजरिये को नजरअंदाज किया गया, तो पाकिस्तान चीन और रूस का रुख करेगा। यह बात प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के प्रतिनिधियों ने यहां कही।
अटलांटिक काउंसिल की चर्चा के समापन के मौके पर कश्मीर पर शरीफ के विशेष दूत मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा कि अमेरिका अब एक विश्व शक्ति नहीं है। उसकी शक्ति कम होती जा रही है। अटलांटिक काउंसिल अमेरिका के शीर्ष थिंक टैंक्स में से एक है।
सईद के साथ ही शाजरा मंसब (कश्मीर के एक अन्य दूत) इस वक्त अमेरिका में हैं। वे कश्मीर मुद्दे और घाटी में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों को वैश्विक मंच पर उठाने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों में लगे हैं।
आपकी जम्हाई से पता चल सकता है, कितने स्मार्ट हैं आप
सईद तो यहां तक बोल गए कि यदि कश्मीर और भारत के मुद्दे पर हमारे नजरिये को नजरअंदाज किया गया, तो पाकिस्तान, चीन और रूस का रुख करेगा। सैयद की टिप्पणी कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं रिकॉर्ड किया गया, लेकिन अंदर उनकी बातों को लोगों ने प्रमुखता से सुना था।
सईद ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में कश्मीर के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि रिचर्ड ओल्सन को कथित मानवाधिकार उल्लंघन से संबंधित दस्तावेज पेश किए। सईद ने कहा कि अब दक्षिण एशिया में चीन एक महत्वपूर्ण कारक है शक्ति है। उन्होंने बीजिंग को ग्रेटर साउथ एशिया के भाग के रूप में वर्णित किया।
पैनासोनिक ने दिखाई अदृश्य टीवी प्रोटोटाइप स्क्रीन
मास्को और इस्लामाबाद के बीच रिश्ते की धीमे और स्थिर संबंध बन रहे हैं। यह बात उन्होंने पाकिस्तान और रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का जिक्र करते हुए कही। सईद ने कहा कि पुतिन सरकार पहली बार पाकिस्तान को हथियार बेचने के लिए तैयार हुई है। ऐसे में अमेरिका को बदल रहे क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखना चाहिए।