• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाह से इन्कार करने पर पाक में युवती को मिली ऐसी सजा

दोगुनी उम्र के शख्स से शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पाकिस्तान में एक लड़की को जान से हाथ धोना पड़ा है ।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 02 Jun 2016 09:24:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jun 2016 09:59:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
निकाह से इन्कार करने पर पाक में युवती को मिली ऐसी सजा

इस्लामाबाद। दोगुनी उम्र के शख्स से शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पाकिस्तान में एक लड़की को जान से हाथ धोना पड़ा है । 18 साल की स्कूल टीचर मारिया अब्बासी को आग के हवाले कर दिया गया था और अब उसकी मौत हो गई है।

मारिया के परिजन का कहना है कि आरोपियों ने पहले उनकी बेटी को बुरी तरह पीटा और फिर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

रफाकत अब्बासी ने बताया, मारिया अपनी पांच साल की बहन के साथ घर में बैठी थी। बाकी लोग गमी में गए थे। वहां सूचना मिली कि मारिया जल रही है। सभी दौड़े-दौड़े आए तो बेटी जमीन पर पड़ी थी और उसका 85 फीसदी शरीर जल गया था।


मारिया प्राइवेट स्‍कूल में पढ़ाती थी। उसी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने बेटे से शादी का प्रस्ताव मारिया के सामने रखा था। खास बात यह थी कि प्रिंसिपल का बेटा मारिया को दोगुनी उम्र का था। इस पर मारिया ने इनकार कर दिया। यह बात प्रिंसिपल को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने लड़की की जान ले ली।

VIDEO: विराट ऐसे कर रहे सेलिब्रिटी क्लासिक फुटबॉल मैच की तैयारी

मारिया के अंकल अब्‍दुल बासित ने बताया, ‘शादी से इनकार करने उसे बहुत बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और अब जिंदा जला दिया। हम उसे इस्‍लामाबाद के अस्‍पताल में लाए पर उसके जख्‍म इतने गहरे थे कि वह बच न सकी।‘

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।

जानिए कान के इस पॉइंट पर एक मिनट दबाने से क्या होता है

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।