• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे के लिए सिगरेट में भरकर पी रहे हैं बिच्छू, जानिए कहां

बिच्छू के जहर में जो ड्रग मिलता है, वह बेहद जहरीला होता है, जिससे कई लोगों की जान चली जाती है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 30 Jan 2018 12:57:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jan 2018 05:47:57 PM (IST)
नशे के लिए सिगरेट में भरकर पी रहे हैं बिच्छू, जानिए कहां

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वां प्रांत से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के लोग नशे की चरम सीमा तक पहुंचने के लिए सिगरेट में बिच्छू भरकर पी रहे हैं। उनके अनुसार बिच्छू का नशा करने के बाद वे 10 घंटे तक अगल ही दुनिया में पहुंच जाते हैं।

सिगरेट में भरकर बिच्छू का नशा करना पहले छह घंटे के दौरान काफी दर्दनाक हो सकता हैं क्योंकि शरीर स्वयं उसके जहर को अपने में मिला रहा होता है। हालांकि, पूर्व में इस बात के कई किस्से सुनने को मिलते हैं, जिनमें कहा गया था कि बिच्छू को मारकर पीने से उत्साह की उत्तेजना के साथ भ्रम पैदा करने वाला प्रभाव होता है।


कई लोगों की चली गई जान -

धूम्रपान के रूप में बिच्छू को शामिल करना आपकी कल्पना से भी अधिक घातक हो सकता है। इसके डंक में मौजूद जहर नशे के चरम तक पहुंचाने वाला प्राथमिक पदार्थ है। यह उस व्यक्ति की मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर करता है, जो इसे पीता है। इससे याददाश्त भी जा सकती है। बिच्छू के जहर में जो ड्रग मिलता है, वह बेहद जहरीला होता है, जिससे कई लोगों की जान चली जाती है।

मारकर बनाते हैं उसका पाउडर -

सबसे पहले बिच्छू को मार दिया जाता है। अगर मरा हुआ बिच्छू मिल जाए, तो उसे भी इस्तेमाल कर लेते हैं। इसके बाद उन्हें धूप में सुखा लिया जाता है और फिर उसका पाउडर बनाया जाता है।

यह भी पढ़ेंः खुले में सुपरमार्केट में ले जा रहे थे मीट, महिला ने ऐसे किया शर्मसार

इस पाउडर को एक कागज में भरकर उनका धूम्रपान किया जाता है। और ज्यादा नशा करने के लिए पाउडर में अफीम और तंबाकू के साथ मिलाया जाता है।

आमतौर पर खैबर पख्तूनख्वां और अफगानिस्तान के क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मगर, इस प्रथा का प्रसार अब महानगरों तक हो रहा है। बिच्छू का पाउडर 200 या 300 प्रति पॉप में उपलब्ध है। इस कुप्रथा को रोकने के लिए वर्तमान में कोई कानून नहीं है।

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानियों का मानना है कि बॉलीवुड और अश्लीलता से बढ़ रहे हैं रेप