
टोक्यो। जापान की टेक्नोलॉजी कंपनी पैनासोनिक जनवरी में लास वेगास में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में पारदर्शी टेलीविजन का अनावरण किया था। हालांकि, कंपनी टीवी के उपयोग में नहीं होने पर रंग के पीछे छूट जाने से खुश नहीं थी।
ऐसे में कंपनी ने पूरी तरह स्क्रीन को अदृश्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पारदर्शी टेलीविजन की गुणवत्ता में सुधार किया है। अब उसने LED स्क्रीन को OLED स्क्रीन के साथ बदल दिया है, जिससे वह स्क्रीन उपयोग में नहीं होने की दशा में अदृश्य होता है।
धोखे से डाल दिया था पॉर्न इंडस्ट्री में, जहां 'मैं सिर्फ चीख सकती थी'
इसके अलावा इस टीवी में बेहतर इमेज दिखती है। पहली नजर में यह ग्लास के एक स्लाइडिंग दरवाजे की तरह दिखता है। मगर, बटन दबाते ही या हाथ हिलाते ही वह एक टेलीविजन स्क्रीन में बदल जाता है।
OLED स्क्रीन सेल्फ लाइटनिंग पिक्सल उपयोग करता है, जबकि एलईडी स्क्रीन पिक्सल को रोशन करने के लिए बैकलाइट का उपयोग करता है।
माता-पिता के नहीं उठने पर बच्ची ने मांगी मदद, पुलिस ने देखा...