
लंदन। न्यूरोलॉजिकल बीमारी के कारण ब्रिटेन में नॉरफ्लॉक के रहने वाले साइमन किंडलेसाइड दो साल से चल-फिर नहीं पा रहे थे। कमर के निचला हिस्से में कोई संवेदना महसूस नहीं होती थी।
मगर, रेक्स नामक यह रोबोटिक सूट पहनने के बाद वह न सिर्फ उठ खड़े हुए, बल्कि कुछ कदम चल भी पाए। नॉर्थ हैम्प्टनशायर के फिजियोथैरेपी सेंटर रोबोटिक सूट पहनने के बाद साइमन ने जब चलना शुरू किया तो वह भावुक हो गए।
यह भी पढ़ें : बॉबी जिंदल का अपने पुश्तैनी गांव से है खास कनेक्शन
उसने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि फंग्शनल न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित होने के बाद अप्रैल 2013 से व्हीलचेयर पर बैठने के लिए मजबूर हो गया। साथ ही मुझे ब्रेन ट्यू्मर होने का भी पता चला। ये जिंदगी के सबसे दुखद पल थे।
यह भी पढ़ें : 'व्हिस्की वाले जिन्ना जिद्द न करते तो टल जाता बंटवारा'
वह कहते हैं कि उन्होंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी। फिजियोथेरेपिस्ट और रेक्स रोबोटिक सूट के कारण मैं फिर से चल भी पा रहा हूं। ये सब इन्हीं की बदौलत संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जो भी आज व्हीलचेयर पर हैं उन्हें मैं इस सूट को अपनाने की सलाह दूंगा। साइमन ने अपने चलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।