
पेन्सलवेनिया। सात साल का एक बच्ची ने अपनी टीचर को मदद के लिए फोन किया। उसने बताया कि उसके माता-पिता नींद से जाग ही नहीं रहे हैं। टीचर ने यह बात पुलिस को बताई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पाया कि ड्रग के ओवरडोज के कारण दंपति की मौत हो गई है।
घटना पेन्सलवेनिया के मैक्कीसपोर्ट की है। मामले का पता तब चला जब दंपति का सात साल की बेटी ने स्कूल की टीचर को फोन पर बताया कि उसके मम्मी-पापा नींद से जाग ही नहीं रहे हैं। इसके तत्काल बाद पुलिस ने अधिकारियों को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी।
बेवकूफी में दोस्त को मारा घूंसा, हो गई मौत और अब...
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर में नौ महीने की एक बच्ची और तीन साल का लड़का भी मौजूद था। पुलिस को संदेह है कि हेरोइन की अधिक मात्रा के कारण दोनों की मौत एक या दो दिन पहले हो गई होगी।
अधिकारियों ने कहा कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। हालांकि, उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह के गड़बड़ी होने की आशंका से इंकार किया है।
UN court करेगा भारत, पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु मामले का फैसला
इससे पहले फरवरी में इस मृत दंपति की रिश्तेदार एक महिला ने बताया था कि दोनों नशीली दवाओं के सेवन के आदी थे। महिला ने यह भी बताया कि वे अपने बच्चों को गंदी परिस्थितियों में रखते थे।