
लंदन। एक परिवार पीक सीजन की छुटि्टयों में होने वाले खर्च हो अफोर्ड नहीं कर सकता था। ऐसे में वह अपने बच्चों को स्कूल के टर्म टाइम में घुमाने ले गया। इसके विरोध में स्कूल ने बच्चों पर करीब 24 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया।
हालांकि, फैसला माता-पिता के पक्ष में आया और वे इस मुकदमे को जीत गए। हन्ना मैंचेस्टर और नील हाइन्स को अपने बच्चों को स्पेन में घुमाने ले जाने के लिए 24 हजार रुपए का स्कूल की ओर से जुर्माना लगाया गया था। इस फैसले के खिलाफ ग्रेटर मैंचेस्टर के रहने वाले दंपति ने केस किया था।
OMG, 17 महीने से प्रेग्नेंट है ये महिला फिर क्यों नहीं बन रही मां
उन्होंने सोचा था कि 10 साल के इसाक और छह साल के लिएम को बड़े शैक्षणिक मूल्यों के लिए घुमाने के लिए ले जाने से मानले पार्क प्राइमरी स्कूल के अधिकारियों को कोई आपत्ति नहीं होगी।
38 वर्षीय हन्ना ने शिक्षकों को छुटि्टयों के बारे में बताया था, उन्हें उम्मी थी कि बच्चों की आउट स्टैंडिंग हाजिरी को देखते हुए उन्हें कोई ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने बताया कि टर्म के खत्म होने के कुछ दिनों पहले वे बच्चों को स्कूल से छुट्टी दिलाकर ले गए थे।
सरकार से मुआवजा पाने के लिए बेटी को नहर में फेंक दिया
इस दौरान उन्होंने बच्चों को अहम लैंडमार्क, आर्ट गैलरी और म्यूजियम आदि घुमाया। इसके साथ ही इसाक के कोर्स में स्पेनिश भाषा के एक्सपोजर को देखते हुए स्पेन घूमने के लिए तय किया गया था। मगर, जब वे लोग वापस लौटे तो उन्हें एक महीने बाद स्थानीय शैक्षणिक अधिकारियों ने बड़े फाइन का नोटिस थमा दिया गया था।
उन्होंने इसका विरोध करने का फैसला किया और चार दिनों बाद फाइन को हटा लिया गया और उन्हें चेतावनी जारी कर दी गई। साइक्रेटिक नर्स हन्ना ने बताया कि अब वह अन्य माता-पिता को भी प्रेरित कर रही हैं कि वे भी गलत तरीके से लगाए गए जुर्माने के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं।