• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुशर्रफ ने माना, पाक के खिलाफ गुस्‍सा बहुत है, जंग में हार जाएंगे

उन्होंने यह भी माना कि हर मुल्‍क के अपने हित होते हैं, इस वक्‍त पाकिस्‍तानी अलग-थलग पड़ गया है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 03 Oct 2016 05:31:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Oct 2016 05:34:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुशर्रफ ने माना, पाक के खिलाफ गुस्‍सा बहुत है, जंग में हार जाएंगे

इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति और सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने स्वीकार किया है कि भारत में देश के खिलाफ बहुत गुस्सा है। यदि इस वक्त युद्ध हुआ, तो पाकिस्तान हार भी सकता है।

पाकिस्‍तानी के एक चैनल से बातचीत में मुशर्रफ ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश कमजोर होता जा रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में राजनैतिक दबाव डालकर फैसले कराए जाते हैं। अमेरिका से हमारी नाराजगी है।

भारत अपने कॉकस का इस्‍तेमाल करके यूएन में बलूचिस्‍तान का जिक्र करवा देता है। हमारे खिलाफ प्रस्‍ताव पेश किए जाते हैं। ये तभी होता है जब आप अंदरूनी स्‍तर पर कमजोर हों। अगर हम जंग हुई तो हम हार भी सकते हैं।


जानिए भारत और पाक के बीच कश्मीर को लेकर क्यों व कैसा है विवाद

उन्होंने यह भी माना कि हर मुल्‍क के अपने हित होते हैं, इस वक्‍त पाकिस्‍तानी अलग-थलग पड़ गया है। हमको आपको अपना कॉकस मजबूत कराना होगा। मुशर्रफ ने आरोप लगाया कि भारत में जानबूझकर पाकिस्‍तान के खिलाफ माहौल बनाया गया है। भारत छोटे-छोटे देशों को धमकाकर रखता है।

इसलिए जैसे ही हिन्‍दुस्‍तान ने पाक आने से इंकार किया, तो भूटान और बांग्‍लादेश जैसे देश भी मना करने लगे। उरी जैसे छोटे इश्‍यू को उठाकर भारत स्‍थानीय मुद्दों का अंतर्राष्‍ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहा है।

पाक में सर्जिकल स्ट्राइक की ऐसे बनी थी भूमिका

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।