• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्‍ट्रपति की जनता को छूट, मार दो अपराधियों को गोली, दूंगा मेडल

राष्‍ट्रपति ने कहा कि अगर आप किसी ड्रग सप्‍लायर को गोली मार देते हैं, तो मैं आपको करीब 74 लाख रुपए दूंगा।

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 06 Jun 2016 01:00:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jun 2016 01:06:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राष्‍ट्रपति की जनता को छूट, मार दो अपराधियों को गोली, दूंगा मेडल

मनीला। फिलीपींस के नए राष्‍ट्रपति रोद्रिगो दुतेर्ते ने अब इसकी बानगी पेश करनी शुरू कर दी है कि वह सच में अपराध को जड़ से खत्‍म करना चाहते हैं। वह अपराध विरोधी अभियान चलाकर पिछले महीने ही चुनाव जीते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि नशे के सौदागरों को जान से मार देने वालों को वे इनाम देंगे।

उन्‍होंने कहा कि अगर आप किसी ड्रग सप्लायर को पकड़ते हैं और वो मरा हुआ है, तो मैं आपको करीब 74 लाख रुपए दूंगा। इसके लिए उन्‍होंने जनता से अपील की है कि वे अपराधियों के खिलाफ अभियान में उनके साथ जुड़े। दरअसल, देश में ड्रग्‍स और नशीली दवाओं का कारोबार तेजी से बढ़ा है।


प्रेसिडेंट रोद्रिगो दुतेर्ते ने शनिवार को अपने सपोर्टर्स की रैली में कहा कि अगर ड्रग डीलर आपके पड़ोस में हैं तो आप पुलिस को बुला सकते हैं या खुद उसे गोली मार सकते हैं। मेरा पूरा समर्थन आपके साथ है। उन्हें मार डालिए, मैं आपको मेडल दूंगा।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि मैं नशे के सौदागरों को सुधारगृह में रखने के पक्ष में नहीं हैं। उन्हें सीधे गोली मार दूंगा। उनकी हत्या कर दूंगा। बता दें कि दुतेर्ते 30 जून को शपथ लेंगे। ऐसे में कुछ और शहरों के मेयर भी राष्‍ट्रपति के इस कदम को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

अन्‍य मेयरों का कहना है कि अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए यह जरूरी है। दुतेर्ते दवाओ शहर का मेयर रहते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने डेथ स्क्वैड बना रखी थी, जिसने हजारों अपराधियों को बिना मुकदमा चलाए सीधे गोली मार दी थी।

हालांकि, राष्‍ट्रपति के इस कदम का विरोध भी हो रहा है। विरोधियों का कहना है कि अपराधियों की हत्या करने की जनता से अपील करना, विरोधियों को खत्म करने की साजिश हो सकती है। कौन अपराधी है, कौन नहीं, यह कैसे तय होगा और कौन तय करेगा। लोग किसी को भी अपराधी बताकर गोली मार देंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।