
मनीला। फिलीपीन्स की रहने वाली अना रोचेला पोन्डेयर एक दुर्लभ और खतरनाक अनुवांशिक डिसऑर्डर प्रोजेरिया से जूझ रही हैं। इसके चलते वह दिखने में 144 साल की बुजुर्ग जैसी लगती हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में अपना 18वां जन्मदिन मनाया है।
यह भी पढ़ें : अब आपके दूध, पानी और खाद्य तेलों पर रहेगी कड़ी नजर
प्रोजेरिया से पीडि़त होने के कारण उनका शरीर की उम्र की तुना में 10 गुना तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इस वक्त वह 144 साल के बुर्जुग के शरीर जैसी स्थिति में हैं। प्रोजेरिया के शिकार ज्यादातर मरीज बमुश्किल 14 साल तक ही जिंदा रह पाते हैं। ऐसे में अना के लिए अपनी जिंदगी के 18 साल पूरे करना बड़ी उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स को दिया ऐसा होमवर्क, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा
प्रोजेरिया रिसर्च फाउंडेशन के मुताबिक, दुनिया भर में 80 बच्चे प्रोजेरिया से पीड़ित हैं, जिसमें दो मामले फिलीपीन्स के हैं। हाल ही में 18 बसंत पूरे करने वाली अना ने की बर्थडे पार्टी में फिलीपीन्स की मशहूर सिंगर और टीवी एक्ट्रेस साराह गेरोनिमो भी पहुंची। उन्होंने अना के साथ सेल्फी भी ली। साराह से मिलना अना की ख्वाहिशों में से एक था।