
टोरंटो। अजीब जगहों पर सेक्स करने के बारे फंतासी के बारे में बहुत समय लोग बातें करते रहते हैं। कई बार लोगों को पार्किंग स्थल, कारों और समुद्र तटों में सेक्स करते हुए पकड़ा गया है। ऐसी स्थिति वहां उपस्थित अन्य लोग सकते में आ जाते हैं और कई बार अधिकारियों को खीझ भी होती है।
दुनिया विज्ञान कथाओं को वास्तविकता बनने के लिए तैयार हो रही है। अंतरिक्ष यात्रा बेहद आसान होने जा रही है। ऐसे में लोग एक अन्य विचित्र स्थान पर सेक्स के बारे में चर्चा कर रहे हैं। बातें हो रही हैं कि क्या अंतरिक्ष में सेक्स करना संभव हो सकेगा और गुरुत्वाकर्षण के अभाव में संभोग कैसे हो सकेगा।
चूंकि नासा ने अंतरिक्ष यात्रा के लिए विवाहित जोड़ों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। सभी प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों ने अंतरिक्ष में सहयोगियों को एक-दूसरे से दूर रहने के लिए हमेशा से कहा है। ऐसे में अंतरिक्ष में सेक्स के कोई सबूत नहीं हैं।
यह महिला सिर्फ सोच-सोच कर हो गई दुबली...
मॉन्ट्रियल में मैकगिल विश्वविद्यालय में प्लांट साइंस के डीन ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर अंजा गेटमैन ने इस प्रयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पार्टनर्स को पहले शारीरिक निकटता बनाए रखना चाहिए क्योंकि वहां गुरुत्वाकर्षण नहीं होगा और और उन्हें एक-दूसरे की ओर धक्का देना होगा।
अंजा कहती हैं कि वहां लोगों को सिर से टकराने से बचना होगा। एक स्लीपिंग बैग, या नरम दीवारों के साथ बस एक सीमित स्थान पर सेक्स करने की संभावना होगी। मगर, उपरोक्त कारकों के अलावा पुरुषों के लिए एक और मुश्किल होगी।
हर साल 38 दिनों का वेतन नहीं मिलता है आपको, जानिए कैसे
गुरुत्वाकर्षण के अभाव में खून का प्रवाह निचले हिस्सों की ओर न होकर छाती और सिर की ओर होता है। ऐसे में इरेक्शन होने में परेशानी हो सकती है।