• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स के विस्तार का किया समर्थन, तिरंगे के प्रति दिखाया सम्मान, देखें Video

पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और रूसी विदेश मंत...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 23 Aug 2023 04:27:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Aug 2023 04:39:22 PM (IST)
BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स के विस्तार का किया समर्थन, तिरंगे के प्रति दिखाया सम्मान, देखें Video
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी (फोटो-ANI)

HighLights

  1. ब्रिक्स समिट में शामिल हुए पीएम नरेन्द्र मोदी
  2. मंच पर गिरे तिरंगे को उठाकर जेब में रखा
  3. ब्रिक्स के विस्तार का किया समर्थन

PM Modi in BRICS Summit: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने तिरंगे के प्रति सम्मान का नमूना पेश किया। बुधवार को ग्रुप फोटो के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर भारतीय तिरंगे को गिरा देखा, तो फौरन उसे उठाकर जेब में रख लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि तिरंगे पर किसी के कदम ना पड़ें। उन्हें देखकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी ऐसा ही किया। देखिये वीडियो....

#WATCH | Johannesburg, South Africa | PM Narendra Modi notices Indian Tricolour on the ground (to denote standing position) during the group photo at BRICS, makes sure to not step on it, picks it up and keeps it with him. South African President Cyril Ramaphosa follows suit. pic.twitter.com/vf5pAkgPQo

— ANI (@ANI) August 23, 2023

ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन


15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है, हम इस पर आम सहमति के साथ आगे बढ़ने का स्वागत करते हैं। बता दें कि करीब 40 देश ब्रिक्स में शामिल होने के इच्छुक हैं। साथ ही इस बार के मुख्य एजेंडे में ब्रिक्स के विस्तार का मुद्दा शामिल था।

#WATCH | India fully supports the expansion of BRICS, we welcome moving forward with consensus on this: PM Modi at the open plenary session of the 15th BRICS Summit pic.twitter.com/37CB4H3U0l

— ANI (@ANI) August 23, 2023

पीएम के संबोधन की अहम बातें

  • जोहांसबर्ग जैसे खूबसूरत शहर में एक बार फिर आना मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए खुशी की बात है। इस शहर का भारतीयों और भारतीय इतिहास से गहरा और पुराना रिश्ता है। यहां से कुछ दूरी पर टॉल्स्टॉय फार्म स्थित है जिसका महात्मा गांधी ने 110 वर्ष पूर्व निर्माण करवाया था।
  • लगभग दो दशकों में ब्रिक्स ने एक लंबी और शानदार यात्रा तय की है। इस यात्रा में हमने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
  • हम दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में वैश्विक दक्षिण के देशों ब्रिक्स में विशेष महत्व दिया गया है हम इसका स्वागत करते हैं। भारत ने भी G20 की अध्यक्षता में इस विषय को महत्व दिया है।
  • ब्रिक्स को भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने के लिए हमें अपने संबंधित समाजों को भी भविष्य के लिए तैयार करना होगा और प्रौद्योगिकी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।