• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Russia Visit: रूस रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए दो दिन का पूरा शेड्यूल, आज रात ही पुतिन के साथ डिनर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस जा रहे हैं। यह दो दिन का दौरा रहेगा। इस दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 08 Jul 2024 07:50:26 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jul 2024 11:15:55 AM (IST)
PM Modi Russia Visit: रूस रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए दो दिन का पूरा शेड्यूल, आज रात ही पुतिन के साथ डिनर
नई दिल्ली से मॉस्को रवाना होते हुए पीएम मोदी।

HighLights

  1. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मोदी पहली बार जा रहे रूस
  2. 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
  3. आखिरी बार 4 सितंबर 2019 में मॉस्को गए थे मोदी

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय रूस दौरे पर रवाना हो गए। विशेष विमान में सवार होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘अगले तीन दिन रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहूंगा। ये यात्राएं उन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होंगी, जिनके साथ भारत की मित्रता है। मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।’ (नीचे देखिए वीडियो)

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी रूस जा रहे हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी की मीटिंग पर चीन और पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की नजर है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए पीएम मोदी सोमवार को आमंत्रित किया है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी मॉस्को जा रहे हैं।

आखिरी बार पीएम मोदी 2019 में रूस गए थे। तब उन्होंने सुदूर पूर्व शहर व्लादिवोस्तोक में आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था। बहरहाल, इस दौरे पर दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर समझौते होगे। खासतौर पर डिफेंस डील पर चीन और पाकिस्तान की भी नजर रहेगी।


रूस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉस्को की बेहद अहम यात्रा को लेकर उत्सुक है। रूस इस यात्रा को आपसी संबंधों के लिए अति महत्वपूर्ण मानता है। - दिमित्री पेस्कोव (रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता)

पीएम मोदी का रूस दौरा, जानिए पूरे शेड्यूल

  • मोदी 8 जुलाई, सोमवार सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से मास्को के लिए रवाना होंगे।
  • पीएम मोदी का विशेष विमान शाम 5:20 बजे वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
  • रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक रूसी पुतिन के साथ मीटिंग, डिनर का आयोजन।
  • अगले दिन यानी 9 जुलाई को भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे, अन्य बैठकें भी होंगी।
  • 9 जुलाई को मॉस्को से ऑस्ट्रिया रवाना हो जाएंगे। यह दौरा 10 जुलाई तक चलेगा।

#WATCH | PM Narendra Modi embarks on a three-day official visit to Russia and Austria

PM Modi and President Vladimir Putin will hold the 22nd India-Russia Annual Summit in Moscow. On 9th July, PM Modi will travel to Austria, where he will meet President Alexander Van der Bellen… pic.twitter.com/h2XuTdn79O

— ANI (@ANI) July 8, 2024