QUAD Summit : क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, जानिए मोदी की अहम बातें
Quad leaders summit में पीएम मोदी ने इस संगठन से वैश्विक मदद के लिए एक सक्षम फोर्स की भूमिका निभाने का आह्वान किया।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sat, 25 Sep 2021 12:20:42 AM (IST)
Updated Date: Sat, 25 Sep 2021 12:20:42 AM (IST)

Quad Leaders Summit : क्वाड नेताओं की बैठक में पीएम मोदी ने अपने शुरुआती संबोधन में वैश्विक स्तर पर लोगों की मदद का आह्वान किया और कहा कि हम एक बार फिर ऐसी स्थिति में खड़े हैं, जहां दुनिया भर को मदद की जरुरत है। उन्होंने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि इसे लेकर हमें एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने दुहराया कि भारत मानव हित के कार्यों में सभी संभव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने क्वाड को 'फोर्स फॉर ग्लोबल गुड' की भूमिका निभानेवाला संगठन बताया।
पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
- विश्व कोविड महामारी का सामना कर रहा है, तो हम एक बार फिर क्वाड के रूप में एक साथ मिलकर मानवता के हित में जुटे हैं। हमारा क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव इंडो-पैसिफिक देशों की बड़ी मदद करेगा।
- हमारा क्वाड एक तरह से फोर्स फॉर ग्लोबल गुड की भूमिका में काम करेगा।
- सप्लाई चेन हो या वैश्विक सुरक्षा, क्लाइमेट एक्शन हो या कोविड रिस्पांस या टेक्नोलॉजी में सहयोग इन सभी विषयों पर मुझे अपने साथियों के साथ चर्चा करने में खुशी होगी।
- अपने सांझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड ने पॉजिटिव सोच, पॉजिटिव अप्रोच के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।
- हमारा क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव इंडो-पैसिफिक देशों की बड़ी मदद करेगा।
- हम 2004 की सुनामी के बाद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की मदद के लिए एक साथ आए थे। आज जब विश्व कोविड महामारी का सामना कर रहा है तो हम एक बार फिर क्वाड के रूप में एक साथ मिलकर मानवता के हित में जुटे हैं।