• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pokhara Nepal Plane Crash: पोखरा प्लेन क्रैश में सभी 72 यात्रियों की मौत, 5 भारतीय भी सवार थे

Pokhara Nepal Plane Crash: विमान पर 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 15 Jan 2023 11:35:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jan 2023 02:58:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Pokhara Nepal Plane Crash: पोखरा प्लेन क्रैश में सभी 72 यात्रियों की मौत, 5 भारतीय भी सवार थे
Nepal Plan crash

Pokhara Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा में बड़ा विमान हादसा हो गया है। येति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा आ रहा था। विमान पर 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे की भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। रनवे पर हुए हादसे में विमान में आग लग गई, जिसका धुआं दूर से देखा गया। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। यहां जानिए हादसे से जुड़ी हर अपडेट, नीचे देखिए फोटो-वीडियो

यहां भी क्लिक करें: जानिए नेपाल के दूसरे सबसे बड़े शहर पोखरा के बारे में, जहां हुआ भीषण विमान हादसा

Pokhara Nepal Plane Crash LIVE Updates

विमान में सवार सभी 72 यात्रियों की मौत हो गई है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

naidunia_image

विमान में 5 भारतीय यात्री भी सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान पर 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

विमान में सवार सभी 72 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। हाालंकि नेपाल के उड्डयन मंत्रालय ने अभी 40 लोगों की मौत की पुष्टि की है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ने हादसे पर दुख जताया है और मौके पर पहुंच गए हैं।


Nepal'de 68 yolcu, 4 mürettebat taşıyan yolcu uçağı düştü. Nepal ordu sözcüsü kazadan en az 16 kişinin öldüğünü açıkladı.#Nepal #BreakingNews pic.twitter.com/PBzEzjzwep

— Nug Haber (@nughaber) January 15, 2023

विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की सूचना है। अभी पुष्टि होना बाकी है। बड़ी आशंका यह भी है कि विमान में 4 भारतीय यात्री सवार थे। अब तक 45 यात्रियों के शव निकाले जा चुके हैं।

#UPDATES : At least 30 killed in Nepal plane crash, dozens more still unaccounted for - official pic.twitter.com/j7gvv6H4P7

— Shingala Rishit (@ShingalaRishit1) January 15, 2023

शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि पोखरा शहर में प्रवेश करते समय विमान पहाड़ी से टकरा गया। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी और माना जा रहा है कि इसी कारण हादसा हुआ।

भारत में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, अब तक 32 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। विमान उस समय लैंड हुआ जब उसे पोखरा में लैंड करना था। खराब मौसम को हादसे का कारण बताया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने आपात बुलाई है। जल्द ही वे मौके पर पहुंच सकते हैं। अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में हैं।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

राहत तथा बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक 13 शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। विमान पर 68 यात्रियों के अलावा चालक दल के 4 सदस्य भी मौजूद थे।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। तकनीकी कारणों से हादसा होने की बात कही जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

नेपाल आर्मी की मदद से रेस्क्यु किया जा रहा है। सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, येती एयरलाइंस का एटीआर 72 सीटर विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

Airplane Crash in Nepal #YetiAirlines pic.twitter.com/HzjMNomnsj

— Abhijeet Roy (@IamRoyAJ) January 15, 2023

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।