
लंदन। किंगस्टन में पुलिस को एक संदिग्ध अंतरिक्ष यान मिला है। माना जा रहा है कि यह एक यूएफओ है, जो बीती रात को सड़क के बीच क्रैश हो गया था। एक व्यक्ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ित इस अजीबोगरीब चीज के बारे में कोई जानकारी रखता है या उसे पहचान सकता है, तो वह आगे आए। किंगस्टन पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर 17 अक्टूबर को पोस्ट किया कि बीती रात को एक व्यक्ित ने 999 नंबर पर फोन करके बताया कि सड़क के बीचों-बीच एक अज्ञात चीज पड़ी जल रही है।
यह भी पढ़ें : तुर्की में वेटर ने ब्रिटिश महिला का रेप करने के बाद मांगी माफी
एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ए के अधिकारियों को लंदन फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के बीच जलती हुई वह अज्ञात वस्तु किसी यूएफओ की तरह लग रही थी।
अपने फेसबुक पेज पर पुलिस ने लिखा कि क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह वस्तु क्या है। यदि आपको कोई जानकारी हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हालांकि, यदि आपके पास इस वस्तु के बारे में कोई ठोस जानकारी है, तो 101 नंबर पर CAD: 525/17OCT15 कोड बताते हुए जानकारी दें।
यह भी पढ़ें : हाईस्कूल के छात्र ने हैक किया CIA के डायरेक्टर का ई-मेल